अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फायरिंग:2 कर्मचारियों को मारी गोली, दो हमलावर पकड़े गए

Updated on 24-07-2024 02:30 PM

यूपी की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैंपस में बुधवार सुबह फायरिंग हुई। हमलावरों ने 2 कर्मचारियों पर गोलियां बरसाई हैं। दोनों गंभीर घायल हैं। उन्हें कैंपस के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात के बाद कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर भागने लगे, लेकिन AMU की सुरक्षा में तैनात जवानों ने दौड़कर दोनों हमलावरों को पकड़ लिया।

वारदात की सूचना पर आस-पास की फोर्स पहुंच गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। AMU की कुलपति प्रो. नाईमा खातून जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। यहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना।

प्रॉक्टर बोले- दोनों आरोपी यूनिवर्सिटी के नहीं
AMU के प्रॉक्टर प्रोफेसर मो. वसीम अली ने कहा- घायल नदीम और कलीम AMU कैंपस से जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। कलीम-नदीम आपस में भाई हैं। दोनों रजिस्ट्रार ऑफिस में तैनात हैं। हमलावरों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

हालांकि, वो यूनिवर्सिटी के छात्र या कर्मचारी नहीं हैं। लोगों ने बताया है कि 5 राउंड गोली चली है। वारदात के कारण का पता नहीं चल पाया है। हमलावरों से पूछताछ की जा रही है।

एक ही गांव के हैं घायल और हमलावर

मोहम्मद नदीम (52) के पेट और उसके छोटे भाई मोहम्मद कलीम (48) को सिर में गोली लगी है। डॉक्टर के मुताबिक- कलीम के सिर को छूते हुए गोली निकली है। दोनों की हालत गंभीर है। बकौल पुलिस- घायल और हमलावर एक ही गांव के हैं। पुरानी रंजिश के चलते यह अटैक किया गया है।

चारों के बीच केस चल रहा था। इसमें एक केस जानलेवा हमले का भी है। इसकी कल यानी 25 जुलाई को सुनवाई होनी थी। उससे पहले ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों हमलावरों की दबंगई के चलते ही नदीम और कलीम गांव छोड़कर शहर आ गए थे। हमला करने वाले एक आरोपी का नाम तालिब है। यह पुराना गैंगस्टर बताया जा रहा है। गांव में यह तालिब गैंग नाम से अपना गैंग चलाता है।

पहले भी हो चुकी है फायरिंग की घटना
AMU में फायरिंग की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में फायरिंग हुई थी। बदमाश कैंटीन संचालक से हफ्ता मांगने पहुंचे थे। कैंटीन संचालक ने जब हफ्ता देने से मना किया, तो बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी।

ASP अमृत जैन ने कहा- सुबह AMU कैंपस में यह घटना हुई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। कैंपस के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने दो हमलावरों को पकड़ लिया। घायलों को जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए हमलावरों ने पूछताछ में आपसी रंजिश की बात कबूल की है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.