पाउडर कोटिंग फैक्ट्री में ब्लास्ट से लगी आग, चार कर्मचारी घायल, दो की हालत गंभीर

Updated on 01-05-2024 12:40 PM
 भोपाल। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पाउडर कोटिंग फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर ब्लास्ट हो गया, जिससे वहां आग लग गई है। इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे चार कर्मचारी घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में रुचि रेस्टोरेंट के पास शुभ हास्पिटल है। इसके सामने माइकल इंडस्ट्री नाम की पाउडर कोटिंग कंपनी है। इसमें सात कर्मचारी काम करते हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के समय सभी कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक से पाउडर कोटिंग भट्टी में ब्लास्ट हो गया। इससे दो पुरुष और दो महिलाएं घायल हो गई। महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आग से कुर्सी-फर्नीचर समेत अन्य सामान जला

पाउडर कोटिंग भट्टी में ब्लास्ट के कारण फैक्ट्री में आग लग गई थी। इससे वजह से वहां रखी कुर्सी और फर्नीचर समेत अन्य सामान जल गया। दमकलकर्मियों ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना दोपहर 2.25 बजे भेजी गई थी। जिसके बाद मौके पर तीन दमकलें पहुंचीं और करीब 20 मिनट में आग को पूरी तरह काबू पाया गया।

दमकलकर्मियों को नहीं जाने दिया अंदर

दमकलकर्मियों ने बताया कि आग बुझने के बाद भी फैक्ट्री के अंदर से धुआं उठ रहा था। ऐसे में हम लोग अंदर जाने लगे, लेकिन फैक्ट्री मालिक ने हम लोगों को अंदर जाने से रोक दिया। इस कारण पता नहीं चला सका कि अंदर क्या नुकसान हुआ और इससे कितने लोग घायल हुए।

घायलों को समय पर नहीं मिला इलाज

फैक्ट्री के प्रबंधक दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस घटना में कपिल, परमानंद, मधु और रुक्मणी नाम के कर्मचारी घायल हुए हैं। इन्हें लेकर हम हमीदिया अस्पताल पहुंचे, तो देर शाम तक केवल दो घायलों को ही भर्ती किया गया, जबकि दो लोगों को लेकर इधर से उधर भटकते रहे। हम निजी अस्पताल में इलाज कराना चाहते थे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन वहां के लिए भी रेफर नहीं कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.