भोपाल में सायाजी होटल के स्टोर रूम में आग:जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से टेंट का सामान जला, दमकल ने डेढ़ घंटे में काबू पाया

Updated on 22-12-2025 11:47 AM

भोपाल में सायाजी होटल के स्टोर रूम में सोमवार सुबह आग लग गई। इससे यहां रखा टेंट का सामान जलकर राख हो गया। करीब डेढ़ घंटे बाद आग काबू में आ सकी। आग की वजह से होटल में अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया।

सायाजी होटल भदभदा क्षेत्र में सैर सपाटा के ठीक सामने है। होटल कैम्पस में ही आगे की ओर स्टोर रूम बना है। सोमवार सुबह यहां रखा जनरेटर चालू था। इसी दौरान शार्ट सर्किट हुआ और स्टोर रूम में रखें टेंट, चादर आदि में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। इसके चलते माता मंदिर समेत आसपास के फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंचीं। नगर निगम, पुलिस अमला भी मौके पर मौजूद रहा।

आग की लपटें 10 फीट ऊपर तक उठी कपड़ों में आग लगने से लपटें 10 फीट ऊपर तक उठ गई। वहीं, धुआं भदभदा ब्रिज से भी दिखाई दे रहा था। आग तेजी से न फैले, इसलिए होटल के कर्मचारी भी दौड़ पड़े। आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटा लगा। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

होटल में कई लोग रुके थे बताया जाता है कि आग लगने के दौरान होटल में कई यात्री रुके थे। हालांकि, स्टोर रूम और होटल में 50 मीटर की दूरी है। इसलिए बड़ा हादसा होने की आशंका नहीं थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.