पाकिस्तान में होली खेलने वाले हिंदू-मुस्लिम छात्रों पर FIR:कराची यूनिवर्सिटी ने कैंपस में एंट्री बैन की

Updated on 23-02-2025 02:17 PM

पाकिस्तान में कराची की दाऊद यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होली खेलने पर हिंदू और मुस्लिम छात्रों पर FIR दर्ज करा दी गई है। 21 फरवरी को दोनों समुदाय के कुछ छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में होली का त्योहार मनाया था। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने होली खेलने वाले छात्रों को शोकॉज नोटिस जारी कर उनकी कैंपस में एंट्री तक बंद कर दी। साथ ही छात्रों को 24 फरवरी को पेरेंट्स के साथ यूनिवर्सिटी में पहुंचने को कहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

छात्रों को यूनिवर्सिटी से निकालने की चेतावनी दी गई है। इस्लामी कट्टरपंथियों ने होली खेलने के दौरान हिंदू छात्रों को डराने की कोशिश की। कुछ कट्टरपंथियों ने न केवल हिंदू छात्रों के धार्मिक त्योहार का अपमान किया, बल्कि उन्हें भविष्य में इस तरह के किसी भी आयोजन से दूर रहने की धमकी भी दी।

21 फरवरी को स्टूडेंट्स को नोटिस जारी किया यूनिवर्सिटी की तरफ से 21 फरवरी को ओमप्रकाश नाम के स्टूडेंट को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में लिखा- '21 फरवरी 2025 को विश्वविद्यालय परिसर में आपने 'तुहुंजो देश मुहुंजो देश सिंधु देश' जैसे राज्य विरोधी नारे लगाकर शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ा। ये विश्वविद्यालय के छात्र आचरण और अनुशासन विनियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

इस गंभीर मामले के मद्देनजर, विश्वविद्यालय की अनुशासन समिति के अंतिम निर्णय तक आपका विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाता है। आप अपने पेरेंट्स के साथ सोमवार, 24 फरवरी 2025 को 3 बजे दाऊद यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कराची के वाइस चांसलर ऑफिस स्थित सम्मेलन कक्ष में अनुशासन समिति के सामने उपस्थित हों।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.