मेलोनी का मजाक बनाने वाली पत्रकार पर जुर्माना:साढ़े चार लाख देने होंगे, इटली की PM से कहा था तुम सिर्फ 4 फीट की हो

Updated on 19-07-2024 02:11 PM

इटली में मिलान की एक अदालत ने एक पत्रकार पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का मजाक उड़ाने के लिए 5,000 यूरो (4,57,114 रुपए) का जुर्माना लगाया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पत्रकार गिउलिया कोर्टेस (36) पर अक्टूबर 2021 में भी मेलोनी की कम हाइट का मजाक उड़ाने के लिए 1200 यूरो (1,09,723 रुपए) का जुर्माना लगा था। कोर्ट ने इसे बॉडीशेमिंग करार दिया था।

कोर्टेस ने मेलोनी से कहा- तुम सिर्फ 4 फीट की हो
2021 में मेलोनी और गिउलिया के बीच सोशल मीडिया पर लड़ाई हो गई थी। इसके बाद इटली की दक्षिणपंथी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली की नेता जॉर्जिया मेलोनी ने पत्रकार कोर्टेस के खिलाफ अदालत का रूख किया था। तब वो विपक्षी पार्टी की नेता थीं।

कोर्टेस ने सोशल मीडिया पर मेलोनी की एक फर्जी तस्वीर शेयर की थी जिसके बैकग्राउंड में फासीवादी नेता बेनिटो मुसोलिनी की तस्वीर थी। मेलोनी के आपत्ति जताने के बाद पत्रकार कोर्टेस ने वो तस्वीर हटा ली थी। हालांकि अगले ही पोस्ट में उन्होंने मेलोनी की छोटी लंबाई का मजाक बनाया था।

कोर्टेस ने पोस्ट कर लिखा- "तुम मुझे डरा नहीं सकती मेलोनी। तुम सिर्फ 4 फीट की हो। इतनी छोटी कि मुझे दिखाई भी नहीं देती हो। इटली की मीडिया रिपोर्ट्स में प्रधानमंत्री मेलोनी की लंबाई 5.2 फीट से 5.3 फीट के बीच बताई गई है।

जुर्माने की रकम चैरिटी को दान करेंगी मेलोनी
कोर्टेस के इस अपमानजनक बर्ताव को लेकर मेलोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि कोर्ट ने कोर्टेस को ‘गलत तस्वीर’ मामले में बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मुसोलिनी के साथ मेलोनी का दिखाया जाना अपराध नहीं है।

कोर्टेस को सजा के खिलाफ 90 दिनों के भीतर अपील करने का अधिकार है। वहीं, मेलोनी के वकील ने कहा कि कोर्टेस से मिलने वाले हर्जाने को वे किसी चैरिटी को दान कर देंगी।

इटली में पत्रकारों के खिलाफ बढ़े मामले
कोर्टेस के खिलाफ अदालत के फैसले पर पत्रकारों से जुड़ी रिपोर्ट्स विदाउट बॉडर्स (RWB) ने चिंता जताई है। RWB का कहना है कि इटली में पत्रकारों का मुंह बंद करने की कोशिशें तेज हुई हैं। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे की संख्या बढ़ी है। यही वजह से 2024 में इटली विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में पांच स्थान नीचे गिरकर 46वें स्थान पर आ गया है।

ये पहली बार नहीं है जब मेलोनी ने पत्रकारों को अदालत में घसीटा है। 2023 में रोम की एक अदालत ने बेस्ट-सेलिंग लेखक रॉबर्टो सविआनो पर 1,000 यूरो का जुर्माना लगाया था। सविआनो ने 2021 में टीवी पर मेलोनी का अपमान किया था। सविआनो मेलोनी से नाराज थे क्योंकि वह इटली आ रहे अवैध प्रवासियों के खिलाफ बेहद सख्त रूख रखती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.