’’फाइनल रिहर्सल’’ : जवानों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मार्चपास्ट में लिया हिस्सा

Updated on 24-01-2026 09:12 PM

दंतेवाड़ा। जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खेल मैदान में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को हुई। जिसमें जवानों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मार्चपास्ट में भाग लिया। इस दौरान कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव और पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और वहीं मार्चपास्ट प्रस्तुत करने वाले परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इसके अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों सहित छत्तीसगढ़ी गीत पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। 

इस दौरान जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने मुख्य समारोह हेतु की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस मौके अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.बर्मन सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। गौरतलब है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नगर के हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा।

इस मुख्य समारोह में स्कूल शिक्षा,ग्रामोद्योग,विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में सीआरपीएफ, 9 वीं बटालियन, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, नगर सैनिक, सीनियर एवं जूनियर डिवीजन एन.सी.सी.,स्काउट व गाइड के दल आस्था विद्या मंदिर जावंगा की बैंड पार्टी के देशभक्ति धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन करंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.