13 गेंद में फिफ्टी, 8 चौके, 6 छक्के... दुनिया को मिल गया नया युवराज सिंह, गेंदबाजों का काल है

Updated on 19-09-2025 01:48 PM
नई दिल्ली: युवराज सिंह ने 2007 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद पर फिफ्टी ठोकी। नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। उन्होंने मंगोलिया के खिलाफ 2023 एशियन गेम्स में सिर्फ 9 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। हालांकि मंगोलिया आईसीसी का फुल मेंबर नहीं है। फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अभी भी भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह के नाम ही दर्ज है।

बाल-बाल बचा युवी का रिकॉर्ड

फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने का युवराज सिंह का रिकॉर्ड टूटते टूटते बचा। नामीबिया की टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच गुरुवार को बुलाबायो में टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। नामीबिया के जान फ्राइलिंक ने इस मैच में सिर्फ 13 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। जिम्बाब्वे आईसीसी की फुल मेंबर टीम है और टेस्ट क्रिकेट भी खेलती है। सलामी बल्लेबाजी करने उतरे फ्राइलिंक ने 31 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। इस पारी में 8 चौकों के अलावा 6 छक्के शामिल थे।
फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज टी20 फिफ्टी
युवराज सिंह- 12 गेंद बनाम इंग्लैंड
जान फ्राइलिंक- 13 गेंद बनाम जिम्बाब्वे
कॉलिन मुनरो- 14 गेंद बनाम श्रीलंका
क्विंटन डिकॉक- 15 गेंद बनाम वेस्टइंडीज


नामीबिया ने जीता मुकाबला

तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में जिम्बाब्वे को जीत मिली थी। तीसरे और आखिरी मैच को नामीबिया ने अपने नाम कर लिया। पहले बैटिंग करते हुए नामीबिया की टीम ने 7 विकेट पर 204 रन बनाए। फ्राइलिंक के अलावा रूबेन ट्रम्पेलमैन ने सातवें नंबर पर आकर 24 गेंद पर 46 रन बनाए। 8वें नंबर पर उतरे अलेक्जेंडर वोल्शेंक ने 11 गेंद पर 20 रन ठोके। टीम का मध्यक्रम पूरी तरह फेल रहा। सिकंदर रजा ने तीन बल्लेबाजों का शिकार किया। जवाब में जिम्बाब्वे की पारी आखिरी ओवर में 176 रनों पर सिमट गई। सीन विलियम्स ने 45 गेंद पर 77 रनों की पारी खेली। जेजे स्मित ने 4 विकेट लिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.