भारत के साथ फिर युद्ध की आशंका, इंशाअल्लाह इस बार... पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का भड़काऊ बयान, दी गीदड़भभकी
Updated on
08-10-2025 02:13 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के साथ फिर से जंग की आशंका जताई है। ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा है कि 'भारत के साथ युद्ध की संभावना है और मैं इस बात से इनकार नहीं करता हूं।' ख्वाजा आसिफ लगातार भारत को गीदड़भभकी दे रहे हैं और पिछले कुछ दिनों में बार बार जंग की बात कर रहे हैं। दो दिन पहले ही ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि 'अगर जंग होती है तो हम उन्हें इस बार लड़ाकू विमानों के कब्रगाह में गाड़ देंगे।'
ख्वाजा आसिफ भारत के हमले की आशंका से डरे हुए हैं। इसी हफ्ते भारतीय सेना प्रमुख ने इस्लामाबाद को चेतावनी दी थी कि अगर वह आतंकवाद को प्रायोजित करना जारी रखता है तो उसे विश्व मानचित्र से मिटा दिया जाएगा। जिसके बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने रविवार (5 अक्टूबर 2025) को कहा था कि इस बार भारत "अपने युद्धक विमानों के मलबे के नीचे दफन हो जाएगा।" अब उन्होंने कहा है कि 'पाकिस्तान अल्लाह के नाम पर बना हुआ देश है।
ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी ख्वाजा आसिफ ने समा न्यूज से बात करते हुए कहा कि "इतिहास गवाह है कि औरंगजेब के शासनकाल को छोड़कर, भारत कभी भी एक यूनाइटेड नेशन नहीं रहा। पाकिस्तान, अल्लाह के नाम पर बनाया गया था। घर में हम बहस करते हैं और प्रतिस्पर्धा करते हैं। लेकिन, भारत के साथ लड़ाई में हम एकजुट हो जाते हैं। मैं तनाव नहीं बढ़ाना चाहता, लेकिन युद्ध का जोखिम वास्तविक हैं और मैं इससे इनकार नहीं कर रहा हूं। अगर युद्ध की नौबत आई, तो इंशाअल्लाह हम पहले से बेहतर परिणाम हासिल करेंगे, इंशाअल्लाह।"ख्वाजा आसिफ के बयान से साफ लगता है कि पाकिस्तान को फिर से भारत के हमले की आशंका डरा रही है। डरे हुए मुल्क और डरे हुए नेता ऐसी ही खोखली बयानबाजी करते हैं, धमकी देते रहते हैं और भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पहले भी हम ऐसा देख चुके हैं। 9-10 मई की लड़ाई के दौरान पाकिस्तान ड्रोन भेजने के अलावा कुछ और नहीं कर पाया। जब भारत पाकिस्तान के एयरबेस पर ब्रह्मोस गिरा रहा था, उस वक्त वो रहम की भीख मांग रहा था। अब ख्वाजा आसिफ फिर से ऐसी बातें कर रहे हैं, जबकि भारत ने साफ साफ शब्दों में कह रखा है कि अब भारत 'न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं करेगा और अगर पाकिस्तान, फिर से आतंकी हमला करवाता है, तो भारत फिर से हमला करेगा।'
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…