पिता-बेटी गिरफ्तार, रायगढ़ हिट एंड रन मामले में पुलिस का एक्शन

Updated on 03-11-2025 12:38 PM

रायगढ़। धरमजयगढ़ में पिछले दिनों कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई थी। मामले में रविवार को पुलिस ने खुलासा किया है कि कार 15 साल की नाबालिग चला रही थी, जिसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने प्रकरण में आरोपी नाबालिग के पिता को भी आरोपी बनाया है।

इस मामले में भास्कर ने पहले ही दिन से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। घटना के बाद मामूली जमानती धारा में मामला दर्ज कर आरोपियों को बचाने की कोशिश की जाती रही। आखिरकार प्रकरण में बीएनएस की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल 30 अक्टूबर को धरमजयगढ़ में रांग साइड में चल रही तेज रफ्तार कार से सड़क किनारे खड़ी महिला को रौंद दिया था।

इसके बाद कार ने बाइक सवार दो युवकों को चपेट में लिया। हादसे में तीनों की जान चली गई। शुरुआती जांच में पुलिस ने साधारण धाराओं में केस दर्ज कर खानापूर्ति की थी। मामले में धारा 106(1) के तहत केस दर्ज हुआ, जो कि जमानती धारा है। वहीं तीन दिन तक मामले में किसी आरोपी का नाम तक सामने नहीं आया। पुलिस जांच जारी होने की बात कहकर किसी भी तरह की जानकारी देने से बचती रही।

रविवार को पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि मामले में आरोपी नाबालिग कि​शोरी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 105 के तहत कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग के साथ पिता घनश्याम महिलाने पर भी एमवी एक्ट की धारा 199 व अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पिता ने बिना लाइसेंस नाबालिग को वाहन सौंपा था।

रायगढ़ जिले में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस समस्या में कमी नहीं आ रही है। ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि इस साल जिले में अब तक 20 नाबालिग चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

इन मामलों में कुल 31,500 रुपए की पेनाल्टी भी वसूली जा चुकी है।डीएसपी के अनुसार कानून बेहद स्पष्ट है कि 16 वर्ष की उम्र वाले किशोर सिर्फ विदाउट गियर यानी बिना गियर वाले दोपहिया वाहन को ही चला सकते हैं, वह भी मान्य लर्निंग लाइसेंस के साथ।

जबकि 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का वाहन चला सकता है। इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज जाने वाले नाबालिग बच्चे बिना लाइसेंस और बिना सुरक्षा के तेज़ रफ्तार में वाहनों को दौड़ाते दिख जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.