समर्थन मूल्य बढ़ने से खुश किसान, सुविधाजनक उपार्जन व्यवस्था से मिली राहत

Updated on 19-11-2025 12:57 PM

कोरबा। जिले के ग्राम भैसमा निवासी किसान  विनोद कुमार कंवर के लिए इस वर्ष की धान खरीदी कई मायनों में उम्मीद और संतोष लेकर आई है। पिछले साल उन्होंने 213 कट्टी धान उपार्जन केंद्र में बेचा था। वे बताते हैं कि इस बार भी मौसम की मेहरबानी से फसल उत्पादन लगभग उतना ही होने की संभावना है, जिसकी तैयारी उन्होंने फसल कटाई के तुरंत बाद मिंजाई शुरू करके कर दी है।

किसान विनोद कुमार कहते हैं कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। उनके अनुसार, बढ़े हुए समर्थन मूल्य ने किसानों में नया उत्साह भरा है और इससे खेती-किसानी का भरोसा दोबारा मजबूत हुआ है। वे बताते हैं कि खरीदी के लिए अपना पंजीयन भी समय पर करवा लिया है। विनोद कुमार विशेष रूप से बताते हैं कि अब धान उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाएँ पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई हैं। पहले लंबी लाइनें लगती थीं, टोकन व्यवस्था नहीं होती थी और पूरा दिन इंतजार में बीत जाता था। लेकिन अब सुविधाएँ बढ़ाई गई हैं। उपार्जन केंद्र में सुव्यवस्थित टोकन व्यवस्था, त्वरित तौल, और किसानों को बिना परेशानी के अपनी उपज बेचने की सुविधा उपलब्ध है। किसान विनोद कुमार का कहना है कि सरकार की इन पहलियों ने किसानों के लिए खरीदी प्रक्रिया को आसान बनाया है, जिससे वे समय और श्रम दोनों की बचत कर पा रहे हैं। बेहतर समर्थन मूल्य और सुविधाजनक व्यवस्था के कारण किसान वर्ग संतुष्ट है और आने वाले सीजन को लेकर उत्साहित भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.