अब खाद की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे किसान:एमपी के सवा करोड़ किसानों की पोर्टल पर मैपिंग

Updated on 21-01-2026 11:44 AM
भोपाल, एमपी में बुआई के हर मौसम में किसानों की खाद लेने के लिए लगी कतारें सरकार और पब्लिक दोनों को परेशान करती हैं। अब सरकार किसानों को खाद की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा देने जा रही है। यही नहीं खाद की होम डिलेवरी सेवा पर भी काम चल रहा है।

मप्र के कृषि विभाग ने एग्रीस्टेक पोर्टल पर सवा करोड़ किसानों की पूरी डिटेल दर्ज कराई है। इसमें किसान की खेती की भूमि का रकबा और उसमें बोई जाने वाली फसलों के साथ ही लगने वाली खाद की भी अनुमानित खपत दी है। एमपी के कृषि विभाग द्वारा ऑनलाइन खाद की बुकिंग और होम डिलेवरी को लेकर एग्रीस्टेक पोर्टल तैयार करने वाले क्रिस्प के ई-विकास पोर्टल के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह से बातचीत की…

भास्कर: किसान खाद की बुकिंग कैसे कर पाएंगे? कुलदीप सिंह: इसके लिए कृषि विभाग ने एक पोर्टल बनाया है। एग्रीस्टेक पोर्टल में आधार नंबर के जरिए किसान का रकबा मोबाइल पर आ जाएगा। उस रकबे के आधार पर फसल का चुनाव करने के बाद आईसीएआर की गाइडलाइन के तहत उस रकबे में किस रिकमंडेशन का डोज दिया है उसका किसान चुनाव कर सकते हैं। उसके बाद किसान को खाद किस रिटेलर के जरिए प्राप्त करना है। उसके लिए पोर्टल पर सरकारी खाद वितरण सोसाइटी और प्रायवेट रिटेलर दिखेंगे।

किसान अपनी इच्छा के अनुसार सहकारी सोसाईटी या प्रायवेट रिटेलर का चयन करके वहां से खाद ले सकेंगे। इस पूरी प्रक्रिया में किसानों को क्यूआर कोड की तरह ई-टोकन जनरेट होगा। उस ई-टोकन को लेकर किसान चयनित रिटेलर के पास जाएगा और वहां से ई-टोकन के जरिए खाद उठा सकते हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.