एक्टर धर्मेंद्र के जन्मदिन पर फैंस की श्रद्धांजलि:भोपाल में पूरे दिन ऑटो चलाएंगे; सवारी से 1 रुपया भी नहीं लेंगे

Updated on 08-12-2025 12:50 PM

हिंदी फिल्मों के ही-मैन धर्मेंद्र का आज 90वां जन्मदिन है। भोपाल में उनके फैंस कैलाश रैकवार अनोखे ढंग से जन्मदिन मना रहे हैं। वे पूरे दिन ऑटो चलाएंगे, लेकिन सवारी से 1 रुपया भी नहीं लेंगे। सुबह से वे 20 से ज्यादा सवारियों को बैठा चुके हैं।

भोपाल में एक्टर धर्मेंद्र के कई फैंस हैं। इन्होंने धर्मेंद्र एक अनमोल रत्न इंटरनेशनल फैंस क्लब और गजब धरम जी फैंसक्लब बना रखा है। इन दोनों क्लब के जरिए वे सालों से जन्मदिन मनाते आ रहे हैं।

पेशे से ऑटो चालक कैलाश ने बताया कि वे हर साल अपने हीरो सदाबहार, सुपर स्टार धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भोपाल में विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हैं। उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी फिल्म स्टार धर्मेंद्र को और हेमा मालिनी जी को भी है। इस बार लोगों के लिए मुफ्त में ऑटो चलाकर धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सुबह 7 बजे से उन्होंने ऑटो चलाना शुरू कर दिया, जो शाम तक जारी रहेगा। किसी भी यात्री से कोई किराया नहीं लेंगे।

नई फिल्म रिलीज होने पर मनाते हैं जश्न कैलाश ने बताया कि सुपर स्टार धर्मेंद्र की या उनके परिवार के किसी भी सदस्य की जब कोई नई फिल्म रिलीज होती है तो वे अपने साथियों के साथ जश्न मनाते हैं। हर फिल्म देखते हैं। कैलाश ने 'गजब धरम जी फैंस क्लब' की स्थापना करीब 20 वर्ष पहले की है। इसी साल अगस्त में फिल्म शोले की रिलीज के 50 साल पूरे होने पर कार्यक्रम भी रखा था। कैलाश ने बताया, शोले फिल्म 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी।

24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान उन्हें वैंटिलेटर में रखा गया। मीडिया में उनके निधन की खबर भी आई, जिसे परिवार ने नकार दिया था। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी, लेकिन फिर 24 नवंबर को उनका निधन हो गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.