यात्रियों की कमी से जूझ रही भोपाल मेट्रो, रोज आठ लाख खर्च कर कमा रही सिर्फ 15 हजार

Updated on 22-01-2026 12:00 PM

भोपाल: राजधानी में भोपाल मेट्रो ने अपने व्यावसायिक संचालन का एक महीना पूरा कर लिया है, लेकिन यह अवधि भारी आर्थिक घाटे के रूप में दर्ज हुई है। सुभाष नगर से एम्स तक सात किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो के संचालन पर प्रतिदिन लगभग आठ लाख रुपये खर्च हो रहे हैं, जबकि इससे केवल करीब 15 हजार रुपये की आय हो पा रही है।

21 दिसंबर से शुरू हुआ व्यावसायिक संचालन

भोपाल मेट्रो का कारोबारी संचालन 21 दिसंबर से शुरू किया गया था। पहले दिन यात्रियों में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग मेट्रो की सवारी के लिए पहुंचे। शुरुआत में सुबह नौ बजे से शाम 7.30 बजे तक तीन डब्बों वाली एक ट्रेन 17 फेरे लगाती थी। उस समय रोजाना करीब सात हजार यात्री मेट्रो से सफर कर रहे थे।

यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट

हालांकि शुरुआती उत्साह जल्द ही ठंडा पड़ गया। कुछ ही दिनों में यात्रियों की संख्या तेजी से घटने लगी। हालात को देखते हुए मेट्रो प्रबंधन ने पांच जनवरी को ट्रेनों के फेरों की संख्या घटाकर 13 कर दी। वर्तमान में रोजाना केवल 300 से 350 यात्री ही मेट्रो का उपयोग कर पा रहे हैं। अब तक कुल 23 हजार यात्री मेट्रो से सफर कर चुके हैं।

एक महीने में ढाई करोड़ का खर्च

इस एक महीने के दौरान मेट्रो के संचालन पर लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जबकि कुल आय केवल 4.50 लाख से पांच लाख रुपये के बीच रही है। यानी औसतन प्रतिदिन की आय करीब 15 हजार रुपये ही रही।

प्रायोरिटी कॉरिडोर पर भारी निवेश

भोपाल मेट्रो के पहले चरण के 30.8 किलोमीटर नेटवर्क पर कुल 10 हजार 33 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें से केवल सात किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ही 2 हजार 225 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जहां फिलहाल मेट्रो का व्यावसायिक संचालन हो रहा है।

वैकल्पिक आय स्रोतों से नहीं मिल रही कमाई

दिल्ली मेट्रो सहित अन्य परियोजनाएं स्टेशन पर दुकानों, पार्किंग और विज्ञापनों से बड़ी आय अर्जित करती हैं। दिल्ली मेट्रो की कुल आय का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा विज्ञापनों से आता है, जो सालाना 300 से 400 करोड़ रुपये है। भोपाल मेट्रो अभी तक इन आय स्रोतों को आकर्षित नहीं कर पाई है। हालांकि अब विज्ञापनों के लिए निविदा जारी की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.