भारत को एफ-21 का ऑफर या कुछ और... पीएम मोदी से क्यों मिले लॉकहीड मार्टिन के सीईओ?

Updated on 20-07-2024 01:54 PM
वॉशिंगटन: लॉकहीड मार्टिन के सीईओ जिम टैक्लेट ने 18 जुलाई को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय रक्षा उद्योग में स्थानीयकरण के बारे में चर्चा हुई। लॉकहीड मार्टिन ने भारत में निर्मित होने वाले एफ-21 लड़ाकू विमान, सिकोरस्की नेवल यूटिलिटी हेलीकॉप्टर और कंधे से दागे जाने वाले एंटी-आर्मर हथियार जेवलिन पर बड़ी पेशकश की है। हालांकि भारत की तरफ से एफ-21 की खरीद को लेकर कोई भी हामी नहीं भरी गई है। भारत 114 मीडियम रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) के लिए चल रहे टेंडर के लिए एक विमान की तलाश में है। इस रेस में डसॉल्ट एविएशन का राफेल लड़ाकू विमान भी शामिल है।

डसॉल्ट राफेल की टेक्नोलॉजी साझा करने को राजी नहीं


बताया गया है कि फ्रांसीसी विमान निर्माता डसॉल्ट एविएशन 114 मीडियम रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) के लिए चल रहे टेंडर के दावेदारों में से एक है, लेकिन वह राफेल लड़ाकू विमानों की तकनीक को साझा करने के लिए अनिच्छुक है। हालांकि, भारत का जोर टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के तहत विमानों के मेक इन इंडिया पहल पर है। ऐसे में MRFA सौदे पर कोई आगे की कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि, स्वदेशी लड़ाकू जेट एलसीए एमके1ए में देरी से वायुसेना के आधुनिकीकरण की राह में बाधा आ सकती है, क्योंकि वायु सेना के पास स्वीकृत क्षमता 42 के मुकाबले अब 31 लड़ाकू जेट स्क्वाड्रन रह गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.