आबकारी विभाग ने पकड़ी 235 लीटर महुआ शराब, की स्कूटर भी जब्त

Updated on 31-07-2024 05:49 PM

महासमुंद। कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी महासमुंद मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने सरायपाली क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में 235.0 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब और दो स्कूटर, जिनकी कुल कीमत 167,000 रुपए है, को जब्त किया है।

पहली घटना का विवरण
ग्राम बेलमुंडी में गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर, बिना सर्च वारंट के, गवाहों के समक्ष ग्राम अंतरझोला से बेलमुंडी की ओर आते हुए बेलमुंडी गौठान के पास रोड पर स्कूटी में बैठे हुए दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए रोका गया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम गूंज राम खूंटे (पलसपाली) और शिबो बरिहा (छिबर्रा) बताये। स्कूटर की तलाशी लेने पर 28 बोतलें और डिक्की में 2 बोतलें, कुल 30 बोतलें, प्रत्येक में 5-5 लीटर, कुल 150 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। गूंज राम खूंटे मौके से फरार हो गया, जबकि शिबो बरिहा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। दोनों के खिलाफ धारा: 34(2), 46(2)(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी घटना का विवरण
दूसरी घटना में, स्कूटर एक्टिवा (क्रमांक सीजी 06 एक्स 2384) में दो व्यक्तियों को रोककर नाम पूछने पर करण जोल्हे और धर्मेंद्र खूंटे बताया। गाड़ी की तलाशी के दौरान दोनों आरोपी गाड़ी को गिराकर भागने लगे और मौके से फरार हो गए। स्कूटर की सीट और हैंडल के बीच में रखी बोरी और डिक्की की तलाशी लेने पर 17 पॉलिथीन बैग, प्रत्येक में 5-5 बल्क लीटर, कुल 85 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। शराब और स्कूटी जब्त कर ली गई और फरार आरोपियों के खिलाफ  धारा: 34(2), 46(2)(1) के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में दरसराम सोनी, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त सरायपाली, आरक्षक राज किशोर पाण्डेय, खिनीराम खुटे, वाहन चालक कमल पटेल और समस्त आबकारी स्टाफ शामिल थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.