231 रन बनाकर भी हार जाती टीम इंडिया... इन 5 खिलाड़ियों ने बचा लिया, ये रहे मैच के हीरो

Updated on 20-12-2025 01:28 PM
भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 5 मैचों की सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में 30 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया। इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में जहां टीम इंडिया के 232 रन के टारगेट में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने कमाल की शुरुआत की तो वहीं भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी से इस मैच का रुख पलट दिया। टीम इंडिया की ओर से ऐसे कई खिलाड़ी रहे जिनके चलते इस मैच में जीत मिली। ऐसे ही 5 खिलाड़ियों की बात हम आगे इस रिपोर्ट में करने वाले हैं।

जसप्रीत बुमराह का कमाल

इस मैच में जहां दोनों टीमों ने मिलकर 400 से ज्यादा रन बना दिए, वहां जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की। बुमराह ने इस मैच में 4 ओवर के स्पैल में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। बुमराह ने इस मैच के रुख को पूरी तरह अपने दम पर पलट कर रख दिया।

हार्दिक पंड्या की तूफानी पारी

पांचवें टी20 में हार्दिक पंड्या की बल्लेबाजी गजब की थी। हार्दिक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 25 गेंद पर 63 रन की तगड़ी पारी खेली। इस पारी में 5 चौके और 5 दमदार छक्के शामिल थे। हार्दिक ने इस मैच में अपनी पारी की शुरुआत छक्के के साथ की। आउट होने तक हार्दिक साउथ अफ्रीका के खिलाफ आग उगलते रहे।

तिलक वर्मा ने कर दिया कमाल

हार्दिक की ही तरह तिलक वर्मा ने भी इस मुकाबले में कमाल की पारी खेली। तिलक ने 5वें टी20 में 42 गेंद पर 73 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 1 करारा छक्का शामिल था। तिलक लगातार टी20 में टीम इंडिया के लिए तगड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी ऐसा ही किया।

वरुण चक्रवर्ती ने लिए 4 विकेट

वरुण चक्रवर्ती ने एक बार फिर दिखाया कि वे इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हैं। 5वें टी20 में वरुण ने भले ही अपने 4 ओवर में 53 रन दे दिए। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने साउथ अफ्रीका के 4 तगड़े बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने लगातार दो गेंद पर एडेन मार्करम और डोनोवन फेरेरा का विकेट भी शामिल था।

संजू सैमसन ने दिखाया दम

इस सीरीज में पहली बार मैच खेलने उतरे संजू सैमसन ने कमाल की पारी खेली। पारी की शुरुआत करने आए सैमसन ने 22 गेंद पर 37 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने अभिषेक शर्मा (34) के साथ 5.4 ओवर में 63 रन जोड़ दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.