उद्यमिता जागरूकता शिविर सम्पन्न

Updated on 04-02-2026 11:55 AM

कोरबा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के अंतर्गत युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को स्व-रोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सिंघिया, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा के प्रबंधक एवं पीएमएफएमई के डीआरपी द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को स्वयं का सेवा व्यवसाय या उद्यम स्थापित करने हेतु उपलब्ध विभिन्न लाभों, सब्सिडी, ऋण सुविधाओं तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबन की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, भाजपा मंडल एवं जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सभापति चतुर्भुवन नायक, जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह, विष्णु यादव, ग्राम पंचायत सिंघिया के सरपंच मनोज टेकाम, उपसरपंच देव नारायण डिक्सेना, उमेश डिक्सेना सहित पंचगढ़, सिंघिया, मलदा और कोरबी पंचायत के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.