चैंपियंस ट्रॉफी और भारत दौरे के लिए इंग्लैंड टीम घोषित:बेन स्टोक्स का नाम नही, बल्लेबाज जो रुट की एक साल बाद वापसी

Updated on 23-12-2024 02:09 PM

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी और भारत दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का नाम नहीं है। वहीं करीब एक साल बाद बल्लेबाज जो रुट की वनडे टीम में वापसी हुई है। 15 सदस्यीय स्क्वॉड की कप्तानी जोस बटलर करेंगे। इंग्लैंड की टीम 22 फरवरी से 12 जनवरी तक भारत का दौरा करेगी। टीम इस टूर में भारत से 5 टी-20 और 3 वनडे मुकाबले खेलेगी। जबकि चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल की अब तक घोषणा नहीं हुई है।

2023 वर्ल्ड कप के बाद से टीम से बाहर है रुट

भारत में हुए 2023 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म के चलते सीनियर बल्लेबाज जो रुट को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था। टीम इस टूर्नामेंट में ग्रुप-स्टेज से बाहर हो गई थी। रुट ने इस वर्ल्ड कप में 30.66 की औसत से 276 रन बनाए थे।

34 साल के रुट अभी टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज है। उन्होंने 2024 टेस्ट में 6 शतक के साथ 1556 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 55.57 का रहा है। वनडे में रुट ने 2019 के बाद खेले हुए 28 मैचों में करीब 29 की औसत से 666 रन बनाए थे।

टेस्ट कैप्टन बेन स्टोक्स का नाम नहीं 

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का टीम में नाम नहीं है। इस महीने की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान स्टोक्स चोटिल हो गए थे। उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। इस मैच में इंग्लैंड को कीवियों ने 423 रन से हराया था।

ब्रैंडन मैक्कुलम के लिए पहला बड़ा टूर्नामेंट 

इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैक्कुलम के लिए व्हाइट बॉल फॉर्मेट में चैंपियंस ट्रॉफी पहला बड़ा टूर्नामेंट होगा। वे पहली बार बतौर हेड कोच भारत के व्हाइट बॉल दौरे पर होंगे। रेहान अहमद को केवल भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। जबकि जो रुट केवल वनडे टीम का हिस्सा होंगे।

आर्चर, वुड और एटिंकसन टीम के तेज गेंदबाज 

150 की रफ्तार से बॉलिंग करने वाले जोफ्रा आर्चर की इंजरी के बाद टीम में वापसी हुई है। वहीं मार्क वुड जो चोट की वजह न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे। उनका भी टीम में नाम है।

2023 दिसंबर के बाद से वनडे न खेलने वाले बॉलिंग ऑलराउंडर गस एटिंकसन के भी टीम में वापसी हुई है। वहीं तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स और साकिब महमूद को शानदार फॉर्म के चलते टीम में मौका दिया गया है।

ऑलराउंडर सैम करन टीम से बाहर 

2022 में टी20 विश्व कप जीतने वाले ऑलराउंडर सैम करन के लिए टीम में कोई जगह नहीं है। लंबे कद के रीस टॉप्ली को भी लगातार चोटों के बाद नजरअंदाज कर दिया गया है।

जबकि तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। लेग स्पिनर आदिल रशीद ने इंग्लैंड के प्रमुख स्पिनर के रूप में टीम में रखा गया है। उनका साथ देने के लिए टीम में पार्ट टाइम स्पिनर रूट, लियाम लिविंगस्टन और जैकब बेथेल है।

चैंपियंस ट्रॉफी और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम जोस बटलर (कप्तान)

 जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम​​ जोस बटलर (कप्तान)

रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.