ऋषभ पंत की चोट पर इंग्लैंड के खिलाड़ी का अपडेट, कहा- अब मैच में नहीं खेल पाएंगे

Updated on 24-07-2025 01:32 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन काफी गंभीर चोट लगी। क्रिस वोक्स के लो फुल टॉस गेंद पर ऋषभ पंत रिवर्स स्वीप मारने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, गेंद उनके पैर पर लग गई। गेंद इतनी जोर से लगी कि उनका पैर सूज गया था और खून भी निकलने लगा था। इसके बाद पंत लंगड़ा रहे थे। वह मिनी एंबुलेंस से मैदान से बाहर गए थे। पंत काफी निराश लग रहे थे। बता दें कि यह पहली बार नहीं था जब पंत इस सीरीज में चोटिल हुए हैं।

वह लॉर्ड्स टेस्ट में भी चोटिल हो गए थे। लेकिन, जैसी चोट उन्हें मैनचेस्टर में लगी है, उसे देखकर लगता नहीं है कि वह इस टेस्ट में फिर से खेल पाएंगे। पंत ढंग से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।

दूसरी बार सीरीज में चोटिल हुए पंत

सीरीज में पंत को दूसरी बार चोट लगी है। लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए उनकी उंगली में चोट लग गई थी जिसके कारण वह इंग्लैंड की दूसरी पारी में विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे। ध्रुव जुरेल ने तब सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर विकेटकीपिंग की थी।

पंत की इंजरी पर लियाम डॉसन का बयान

इंग्लैंड के स्पिनर लियाम डॉसन ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने रिपोर्ट्स से बात करते हुए कहा था कि ऋषभ पंत इस टेस्ट में अब नहीं खेल पाएंगे। डॉसन ने कहा, 'उम्मीद करता हूं वो ठीक होगा। चोट ठीक नहीं लग रही थी। मेरी प्रार्थना उसके साथ है। वह भारत के लिए बड़ा प्लेयर है। मुझे नहीं लगता हम उसको अब इस टेस्ट मैच में खेलते हुए देख पाएंगे।' बता दें कि पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 264 रन है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.