25 एकड़ शासकीय भूमि से हटा अतिक्रमण

Updated on 19-07-2024 05:43 PM

धससीवां। धससीवां तहसील में आने वाले ग्राम बरौदा में 25 एकड़ बेशकीमती सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया है। कई सालों से कब्जा जमाए बैठे भू माफियाओं पर प्रशासन सख्त हो गया है। धरसींवा तहसीलदार जयेंद्र सिंह के नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण को हटाकर जमीन को मुक्त कराया गया। वहीं रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।

धरसींवा तहसीलदार जयेंद्र सिंह ने बताया कि, 12 से 15 लोगों ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद कब्जा मुक्त हुए 25 एकड़ शासकीय भूमि पर वन विभाग ने वृक्षारोपण करने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहां कि यह कार्रवाई लगातार आगे चलती रहेगी।

अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजा गया था
धरसींवा तहसील में आने वाली शासकीय भूमि और अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का लगातार बुलडोजर चलने के बाद कब्जाधारी और भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, बरौदा में अतिक्रमणकारियों को शासकीय जमीन से कब्जा हटाने के लिए राजस्व विभाग ने नोटिस दिया था। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने नोटिस का कुछ भी जवाब नहीं दिया था। जिसके बाद बुलडोजर चल दिया गया है।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद
शासकीय भूमि में किये गए अतिक्रमण को हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद रहा। जमीन को अतिक्रमण मुक्त की कार्रवाई के दौरान कोई अप्रिय घटना घटित ना हो इसके लिए विधानसभा पुलिस के साथ राजस्व विभाग से पटवारी, कोटवार मौके पर मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.