इंदौर रेंज मेंं सुपर कॉरिडोर पर बढ़ रहा अतिक्रमण, अवैध खेती में लगे कब्जेदार

Updated on 23-01-2026 11:56 AM

 इंदौर। प्रदेशभर में जंगलों पर अतिक्रमण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे हरियाली पर सीधा असर पड़ रहा है और वन क्षेत्र तेजी से सिमटते जा रहे हैं। इंदौर वनमंडल की स्थिति इस मामले में अधिक चिंताजनक बनती जा रही है। बीते एक वर्ष में यहां करीब दस प्रतिशत नए अतिक्रमण के मामले सामने आए हैं। वन विभाग के अनुसार इंदौर, चोरल, महू और मानपुर वनक्षेत्रों में 322 से अधिक लोग वन भूमि पर कब्जा कर चुके हैं और जमीन पर अपना दावा पेश कर रहे हैं। इन सभी मामलों की सूची जिला प्रशासन को भेज दी गई है।

इंदौर रेंज में सबसे ज्यादा अतिक्रमण सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में पाया गया है। यहां वन विभाग की जमीन से सटी भूमि पर बड़े पैमाने पर कब्जे किए गए हैं। करीब 40 से ज्यादा लोग वन भूमि पर अवैध रूप से काबिज हैं, जिनमें बड़ी संख्या भूमाफियाओं की बताई जा रही है। केवल भूमाफिया ही नहीं, बल्कि जंगल से लगे प्लाटधारक भी धीरे-धीरे वन क्षेत्र की जमीन पर कब्जा बढ़ा रहे हैं। कई स्थानों पर अवैध खेती भी शुरू कर दी गई है, जिससे वनभूमि का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।

कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में

सूत्रों के मुताबिक कुछ मामलों में वन विभाग के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी रेंज अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं और संबंधित मामलों की विस्तृत जांच के संकेत दिए हैं। विभागीय स्तर पर जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया भी शुरू होने की संभावना है।

रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जंगलों में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर बेहद चिंतित हैं। कुछ महीने पहले मुख्यालय स्तर से निर्देश जारी किए गए थे कि प्रत्येक वनवृत्त और वनमंडल में टीमें बनाकर जंगलों का दौरा किया जाए और अतिक्रमण, अवैध कटाई और अवैध खेती की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट तैयार की जाए। इसके बावजूद अतिक्रमण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

इंदौर वृत्त में हालात और भी खराब

इंदौर वृत्त में अब तक 800 से ज्यादा अतिक्रमण के प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें इंदौर के अलावा आलीराजपुर, झाबुआ और धार जिले शामिल हैं। अकेले इंदौर जिले में 322 स्थानों पर अतिक्रमण पाया गया है। धार और आलीराजपुर में 80 से 85 के बीच मामले दर्ज हुए हैं, जबकि इंदौर और झाबुआ में अतिक्रमण करने वाले सबसे ज्यादा सक्रिय बताए जा रहे हैं।

जल्द शुरू होगी कार्रवाई

सीसीएफ पीएन मिश्रा का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द ही शुरू की जाएगी। इंदौर वृत्त की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद समीक्षा बैठक आयोजित कर रणनीति तय की जाएगी, ताकि वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा सके और हरियाली को संरक्षित किया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.