जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एनकाउंटर, 1 जवान घायल:सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, जम्मू में 24 घंटे में दूसरा हमला

Updated on 23-07-2024 02:18 PM

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LOC के पास बट्टाल सेक्टर में मंगलवार (23 जुलाई) सुबह करीब 3 बजे आर्मी-आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। सेना की ओर बताया गया कि कुछ आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, जिसे नाकाम कर दिया गया।

PTI के सूत्रों के मुताबिक, पुंछ के कृष्ण घाटी बेल्ट से कुछ आतंकी बट्टाल में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सेना के जवानों को आतंकियों के मूवमेंट की सूचना मिल गई थी। सेना ने तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें रोका।

हालांकि, आतंकियों के घायल होने या मारे जाने की सूचना अभी नहीं मिली है। गोलीबारी में घायल हुए जवान को अस्पताल पहुंचाया गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। आतंकियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जम्मू में यह 24 घंटे में दूसरा हमला है।

इससे पहले सोमवार को सुबह करीब 3 बजे राजौरी के घोंधा में आतंकियों ने शौर्य चक्र विजेता परशोत्तम कुमार के घर पर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में आर्मी ने एक आतंकी को मार गिराया था। इस हमले में एक जवान और परशोत्तम के चाचा घायल हुए थे। यहां आज दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

सैफ अली खान का वीडियो वायरल, पुलिस बोली- इसे जैश ने बनाया
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को वायरल हुए 5 मिनट 55 सेकेंड के वीडियो को लेकर यहां की पुलिस ने अलर्ट जारी किया। साथ ही एक्स पर पोस्ट भी शेयर की। पुलिस का दावा है कि दोपहर 2 बजे के करीब आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने एक प्रोपागेंडा वीडियो शेयर किया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस वीडियो को शेयर नहीं करें और जो भी इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं उनकी जानकारी दें। साथ ही चेतावनी दी है कि इस वीडियो को अपने पास रखना और फॉरवर्ड करना UAPA की धारा 13 और 18 के तहत अपराध है।

पुलिस ने बताया कि आतंकी संगठन के बनाए इस वीडियो में बॉलीवुड फिल्म फैंटम के पोस्टर के साथ एक्टर सैफ अली की तस्वीर वायरल की गई है।

एक्स पर J&K पुलिस की पोस्ट
"आम जनता को सचेत किया जाता है कि वे सबसे पहले वीडियो को किसी भी तरीके से किसी को फॉरवर्ड नहीं करेंगे। वे मैसेज के पुलिस को रिपोर्ट करेंगे कि उन्हें यह वीडियो किससे मिला है। वीडियो मिलने की तारीख और समय, साथ ही टेलीफोन नंबर की डिटेल भी शेयर करें।

पुलिस अधिकारी इसे अपने जांच अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे और सिविल अधिकारी भी समान रूप से इसे अपने जांच अधिकारी को टेक्स्ट मैसेज के जरिए रिपोर्ट करेंगे। हर हाल में इस वीडियो को फॉरवर्ड नहीं किया जाना चाहिए। याद रखें कि इस तरह की सामग्री को रखना और फॉरवर्ड करना UAPA की धारा 13 और 18 के तहत अपराध है।''



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.