इमरान हाशमी ने की लव लाइफ पर बात:बोले- सीरियल किसर की इमेज के कारण पत्नी के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे, मुश्किल से माने'

Updated on 12-07-2024 05:50 PM

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी लव लाइफ पर बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि पत्नी परवीन शाहनी से उनकी शादी में कितनी मुश्किलें आई थीं। इमरान ने कहा है कि उनकी पत्नी के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे क्योंकि वो उनकी सीरियल किसर की इमेज से बिल्कुल खुश नहीं थे।

परवीन के घरवालों को पसंद नहीं थे इमरान

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे इमरान ने कहा कि उनकी पत्नी परवीन ने सुख-दुख में उनका बहुत साथ दिया है। वो तब भी उनके साथ खड़ी रहीं जब उनके पास फूटी कौड़ी नहीं थी।

इमरान ने कहा, 'परवीन मुझे बहुत डांटती थीं लेकिन वो बहुत अंडरस्टेंडिंग भी थीं। अगर वो मुझे नहीं समझतीं तो मैं इस तरह के रोल नहीं कर पाता। हमारे रिश्ते के शुरुआती दौर में उनके परिवार को मुझसे बहुत दिक्कत थी। मेरी सीरियल किसर की बहुत ही स्ट्रॉन्ग इमेज थी। परवीन के घरवाले ये बात सुनकर चौंक गए थे कि वो इमरान हाशमी से शादी करना चाहती हैं? मैं उनके दूर के रिश्तेदारों की बात कर रहा हूं जो मुझसे कभी नहीं मिले थे। काफी मनाने के बाद आखिरकार हमारी शादी हो गई। हम 18 साल से साथ हैं। मेरे जीवन में वो बेहद अहमियत रखती हैं और मैं उन्हें कभी नहीं छोड़ सकता हूं। '

इमरान ने आगे कहा, 'मेरी जिंदगी में मेरी रिलेशनशिप और परवीन के प्रति मेरा प्यार बहुत मायने रखता है। प्रोफेशन सेकंडरी है।

इमरान ने आगे कहा कि उनका काम फिल्मों में इसलिए भी प्रभावित हुआ था क्योंकि वो मैरिड थे। इमरान ने 2006 में परवीन से लव मैरिज की थी। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम अयान है।

इमरान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म 'फुटपाथ' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'तुमसा नहीं देखा', 'जहर', 'आशिक बनाया आपने', 'चॉकलेट', 'कलयुग', 'अक्सर', 'गैंगस्टर', और 'मर्डर' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.