बाराबंकी के महिला डिग्री कॉलेज में गबन: 2.70 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप, बीजेपी नेता समेत 10 पर केस दर्ज

Updated on 10-01-2026 12:28 PM
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के महिला डिग्री कॉलेज में महाविद्यालय में प्रबंधन समिति के सदस्यों ने 2 करोड़ 70 लाख रुपये हड़प लिए। कॉलेज की संस्थापक और संरक्षक कृष्णा चौधरी के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और विधानसभा चुनाव के बीजेपी से पूर्व प्रत्याशी रहे उमा शंकर वर्मा उर्फ मुन्नू भइया, पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक धीरेंद्र वर्मा सहित 10 नामजद लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

बाराबंकी शहर के दहशरबाग कालोनी स्थित मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला डिग्री कॉलेज की संस्थापक और संरक्षक कृष्णा चौधरी के मुताबिक, कॉलेज की प्रबंधन समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे करीब 2 करोड़ 70 लाख रुपये के गबन कर लिया। न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उमाशंकर वर्मा (मुन्नू भइया) , पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक धीरेंद्र वर्मा, कॉलेज कर्मचारी अवधेश कुमार, मान सिंह, अजय वर्मा, राकेश कुमार, विजय, सुनील, राजीव और अशोक सहित 10 लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह मुकदमा सीजेएम सुधा सिंह के आदेश पर दर्ज किया गया है। कॉलेज की संस्थापक व संरक्षक कृष्णा चौधरी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के चुनाव बिना किसी वैध प्रक्रिया के कराए गए। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी कार्यालय से अनुमोदन लेकर स्वयं को वैध पदाधिकारी भी दर्शाया गया। आरोप है कि 5 अप्रैल 2020 को नियमावली के विपरीत फर्जी बैठक दिखाते हुए 17 लोगों के जाली हस्ताक्षरों से कार्रवाई तैयार की गई।शिकायत में 8 नवंबर 2021 को संस्था की 50 लाख रुपये की धनराशि दयाराम एंड संस के संचालक राजेश गुप्ता के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई। इसके अलावा, कथित पदाधिकारी उमाशंकर वर्मा ने बिना किसी बैठक की स्वीकृति के 20 लाख रुपये अपने बेटे मानव पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिए। संस्था का एक बैंक खाता बिना अनुमति के जिला सहकारी बैंक में खोला गया। शिकायत के बाद जब यह खाता फ्रीज हुआ, तो उसमें जमा करीब दो करोड़ रुपये दूसरे खाते में स्थानांतरित कर दिए गए। इसमें बैंक के तत्कालीन चेयरमैन धीरेंद्र कुमार वर्मा ने भी इसका लाभ लेने के आरोप लगाए हैं।
आरोप है कि उमाशंकर वर्मा और धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कॉलेज के कर्मचारी अवधेश, मान सिंह, अजय वर्मा, राकेश कुमार, विजय, सुनील, राजीव और अशोक के नाम से अलग-अलग तिथियों—15 जुलाई 2022, 26 जुलाई 2022, 18 अगस्त 2023 और 20 अगस्त 2023—को सेल्फ व अन्य नामों से चेक जारी कर नकद धनराशि निकालकर हड़प ली।
कृष्णा चौधरी ने बताया कि उन्होंने पहले भी इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी और 25 सितंबर 2025 को दुबारा प्रार्थना पत्र भी दिया गया, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट में शिकायत की थी। कोर्ट ने आवेदन पर सुनवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच की का रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.