निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने ली मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलोें की बैठक

Updated on 31-12-2025 11:17 AM

बालोद। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत आज जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय के एसडीएम एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलोें के प्रतिनिधियों की बैठक ली गई।

इस दौरान एसडीएम एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलोें के प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बालोद, गुण्डरदेही एवं डौण्डीलोहारा द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस मौके पर तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो की बैठक प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत बैठक ली गई। जिसमें उन्हें विगत एक सप्ताह दिनाँक 23 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक प्राप्त हुए आवेदनों के संदर्भ में फार्म-6 की सूची प्रारूप 9, फार्म 7 की सूची प्रारूप-10, फार्म-8 की सूची प्रारूप 11, 11ए, 11बी के संदर्भ में जानकारी दी गई। जानकारी के साथ उन्हे फार्म-6, 7, 8 के प्रारूपों की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई गई। बैठक में बताया गया कि विगत सप्ताह में प्राप्त हुए आवेदनों में फार्म-6 कुल-130 प्राप्त हुए एवं 130 फार्म ऑनलाइन किया गया, फार्म-7 के 01 आवेदन प्राप्त हुआ जिसे ऑनलाइन किया गया है। फार्म-8 के कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 26 ऑनलाइन कर लिया गया है। फार्म-6 ए के एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं। फार्म-6,7,8 के प्रारूपों की सूचियों का 09, 10, 11, 11ए, 11बी की सॉफ्टकॉपी एवं हार्डकॉपी उपलब्ध कराई गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.