इजरायली PM नेतन्याहू ने तीसरी बार टाली भारत यात्रा, मोसाद को मिला खतरे का इनपुट? क्या अल-फलाह से खतरा खत्म नहीं हुआ?

Updated on 25-11-2025 01:37 PM
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस साल तीसरी बार भारत यात्रा टल गई है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद नेतन्याहू के भारत दौरे को फिलहाल टाल दिया गया है। अब अगले साल किसी नये तारीख पर इजरायली प्रधानमंत्री की यात्रा हो सकेगी, जिसको लेकर आगे फैसला किया जाएगा। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दिल्ली में हुआ बम धमाका, जो पिछले कई सालों के बाद हुआ सबसे भीषण धमाका था, उसके बाद इजरायली सुरक्षा एजेंसियों ने नेतन्याहू के दिल्ली दौरे को फिलहाल टालने का फैसला किया है।

इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दिल्ली में आतंकी हमले और नेतन्याहू के भारत दौरे के बीच संभावित संबंधों को लेकर इजराइल की खुफिया एजेंसियों ने गंभीर समीक्षा शुरू कर दी है। कुछ विश्लेषकों ने तो यहां तक सुझाव दिया है, कि क्या इस यात्रा को निशाना बनाकर भारतीय जमीन पर इजराइली नेतृत्व पर हमला करने की कोई योजना तो नहीं बनाई गई थी। हालांकि अभी तक इस बाबत कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगे हैं।
इजरायली प्रधानमंत्री को भारत में खतरा था?
इजरायली मीडिया नेटवर्क i24NEWS ने बताया है कि नेतन्याहू अब अपनी यात्रा के लिए अगले वर्ष की कोई नई तारीख तय करने की कोशिश करेंगे, जो सुरक्षा समीक्षा पर निर्भर करेगी। पहले उम्मीद थी कि वे इस वर्ष के अंत से पहले भारत आएंगे, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि कम से कम अगले कुछ महीनों तक यह यात्रा संभव नहीं है। यह तीसरी बार है जब उनकी भारत यात्रा स्थगित हुई है। इससे पहले भी उन्होंने 9 सितंबर को एक दिन की यात्रा रद्द कर दी गई थी, जब इजरायल में दोबारा चुनावों का ऐलान हुआ था। इसके अलावा, अप्रैल इलेक्शन से पहले भी उन्होंने प्रस्तावित दौरा टाल दिया था। कुछ लोगों ने इजरायली पीएम की भारत यात्रा कैंसिल होने को लेकर अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जोड़ा है। इसीलिए सवाल उठ रहे हैं कि क्या मोसाद को कुछ पता है? क्या इजरायली प्रधानमंत्री भारत में कट्टर इस्लामिक तत्वों के निशाने पर हैं?
इन आशंकाओं अलावा कुछ घरेलू राजनीतिक कारण भी बताए जा रहे हैं। माना जा रहा था कि गाजा युद्ध ने नेतन्याहू की वैश्विक छवि को भारी नुकसान पहुंचाया है और वो अलग अलग देशों का दौरा कर अपनी छवि को फिर से सही करना चाहता है, ताकि घरेलू स्तर पर फायदा होगा। भारत यात्रा भी उनकी इसी कोशिश से जुड़ा था। जुलाई में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने पोस्टर जारी किया था, जिसमें उनकी तस्वीर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ दिखाई गई थी। ऐसा घरेलू समर्थन बढ़ाने के लिए किया गया था। लेकिन दिल्ली दौरान कैंसिल होना नेतन्याहू की घरेलू राजनीति के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.