'एक दीवाने की दीवानियत' टीजर: लौटे 'सनम तेरी कसम' वाले हर्षवर्धन राणे, Saiyaara से 5 गुना ज्यादा निकलेंगे आंसू!

Updated on 22-08-2025 02:12 PM
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रोमांस का दौर चल रहा है और इसी बीच हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अपनी नई फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' लेकर इस दिवाली बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। मिलाप मिलन जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर 22 अगस्त को रिलीज हुआ है, जिसमें प्यार, जुनून और धोखे से भरी कहानी की झलक मिलती है।

फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का टीजर काफी अलग और जबरदस्त है। इसकी कहानी कुछ हद तक 'सैयारा' और 'तेरे नाम' जैसी कही जा सकती है। लेकिन इसमें उन दोनों फिल्मों से कहीं ज्यादा आग है। हर्षवर्धन राणे के कैरेक्टर में प्यार कूटकर भरा है और सोनम बाजवा उनसे नफरत करती हैं। प्यार और नफरत जब टकराएंगे तो क्या होगा!


'एक दीवाने की दीवानियत' का टीजर

टीजर पर फैंस ने भी शानदार तरीके से रिएक्ट किया है। हर्षवर्धन राणे को पुराने मोड में देखकर हर कोई एक्साइटेड है और ये खुशी साफ दिख रही है। एक फैन ने लिखा- सनम तेरी कसम वाला हर्षवर्धन लौट आया। एक ने कहा- लेजेंड को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। एक ने लिखा- टीजर देखकर ही आधे इमोशन बाहर आ गए। एक फैन ने लिखा- सब एक तरफ, गाने एक तरफ।

'एक दीवाने की दीवानियत' रिलीज डेट

यह फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही प्ले डीएमएफ के फाउंडर अंशुल गर्ग बतौर निर्माता अपनी शुरुआत कर रहे हैं। इस मौके पर अंशुल कहते हैं, 'दीवानियत ऐसी भावनाओं की कहानी है जो बहुत गहरी और यादगार हैं। टीजर में उसी आग की झलक है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसकी आगे से वैसे ही जुड़ेंगे जैसे उन्होंने इसके गानों से जुड़ाव महसूस किया है।'


'एक दीवाने की दीवानियत' की कहानी

'एक दीवाने की दीवानियत' की कहानी मशहूर लेखक मुश्ताक शेख ने लिखी है और इसमें मिलाप भी सह-लेखक हैं। राघव शर्मा इसके सह-निर्माता हैं। टीजर दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाता है जो मोहब्बत, टूटे दिल और दीवानगी से भरी हुई है। इसमें रोमांस, जलन, गुस्से और धोखे की झलक मिलती है, जो कहानी को और रोमांचक बनाती है।


नई प्रेम कहानी लौटी

निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी ने कहा, 'यह फिल्म एक गहरी प्रेम कहानी है। हर्षवर्धन और सोनम की जोड़ी स्क्रीन पर शानदार लगेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह दिवाली पर बहुत पसंद आएगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.