बोत्सवाना से 28 फरवरी को मध्य प्रदेश आएंगे आठ चीते, असम से जंगली भैसा भी लाने की तैयारी

Updated on 05-02-2026 11:54 AM

भोपाल। बोत्सवाना से 28 फरवरी को आठ चीते मध्य प्रदेश लाए जाएंगे। चीतों के पुनर्स्थापन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने असम से जंगली भैंसा लाने की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने पर भी बात की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र के विकास व वन्य जीव संरक्षण की असीम संभावनाएं हैं। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों के बाद अब असम का जंगली भैंसा भी मध्य प्रदेश के जंगलों में स्वछंद विचरण करता दिखाई देगा। इसके लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से चर्चा हो चुकी है। 28 फरवरी को बोत्सवाना से आठ चीते लाने की भी तैयारियां चल रही है।

गेहूं उपार्जन की तैयारियां प्रारंभ, केंद्र देगा सहयोग

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से भेंटकर उन्हें प्रदेश में 51 लाख टन से अधिक धान के उपार्जन व मार्च-अप्रैल में की जाने वाले गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 2026 को किसान कल्याण वर्ष मना रही है। केंद्रीय मंत्री ने उपार्जन में सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से लंबित मुद्दों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेल परियोजनाओं पर चर्चा कर बजट में किए गए प्रविधानों के लिए आभार जताया। दिल्ली प्रवास पर उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन से भी भेंट की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.