शीत सत्र, ऊर्जा-महतारी-वंदन खनिज संसाधन के मुद्दे पर घिरेगी सरकार

Updated on 15-12-2025 12:58 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज सदन में ऊर्जा, महतारी वंदन योजना और खनिज संसाधनों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक इन विषयों पर सरकार से सीधे सवाल पूछेंगे, जिससे सदन में तीखी तकरार के आसार हैं।

ऊर्जा विभाग से जुड़े सवालों में बिजली आपूर्ति, ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मरों की समस्या, लाइन लॉस और नई परियोजनाओं को लेकर सरकार की रणनीति पर चर्चा होगी। विपक्ष बिजली दरों, कटौती और बुनियादी ढांचे को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है, जबकि सत्ता पक्ष अपनी योजनाओं और उपलब्धियों का ब्योरा रखेगा।

महतारी वंदन योजना में विधायक पूछेंगे सवाल

महतारी वंदन योजना को लेकर भी सदन में बहस होने की संभावना है। इस योजना के तहत महिलाओं को मिल रही आर्थिक सहायता, पात्रता, भुगतान में देरी और लाभार्थियों की संख्या जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए जाएंगे। कांग्रेस विधायक योजना के क्रियान्वयन में कथित खामियों को उजागर करने की कोशिश करेंगे।

जबकि भाजपा सरकार इसे महिला सशक्तीकरण की बड़ी पहल बताते हुए जवाब देगी। खनिज संसाधनों से जुड़े सवाल भी आज के एजेंडे में प्रमुख रहेंगे। खनन पट्टों, रॉयल्टी, अवैध खनन और खनिज क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को रोजगार से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। विपक्ष खनिज राजस्व और पारदर्शिता को लेकर सरकार से जवाब मांगेगा।

हंगामे के रहेंगे आसार

नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन में चल रहे इस पेपरलेस सत्र में दूसरे दिन का माहौल पहले दिन की तुलना में अधिक गर्म रहने की संभावना है। पहले दिन जहां विजन-2047 पर चर्चा और विपक्ष के बहिष्कार के कारण माहौल अपेक्षाकृत शांत रहा।

वहीं आज प्रश्नकाल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आएंगे। सदन में तीखी बहस और राजनीतिक बयानबाजी के चलते शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन खासा अहम माना जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.