पुणे में डंपर ने फुटपाथ पर 9 लोगों को कुचला:2 बच्चों समेत 3 की मौत, देर रात की घटना

Updated on 23-12-2024 01:59 PM

पुणे में रविवार रात करीब 1 बजे एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप ये घायल हुए हैं। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से एक की उम्र 1 साल और एक की उम्र 2 साल है। एक्सीडेंट वाघोली के केसनंद फाटा इलाके में हुआ। डंपर चलाने वाला ड्राइवर नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि फुटपाथ पर करीब 12 मजदूर सो रहे थे। चश्मदीदों ने बताया कि डंपर तेज रफ्तार में था। वह सो रहे लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इसके बाद घायल मजदूर चिल्लाने लगे। हमने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। 2 दिन पहले मुंबई में फुटपाथ पर खेल रहे एक 4 साल के बच्चे को SUV कार चालक ने रौंद दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसके पिता भी मजदूरी करते हैं।

सभी मजदूर अमरावती के रहने वाले थे 

पुलिस ने बताया कि 22 साल के विशाल विनोद की मौत हो गई। वहीं, जानकी दिनेश पवार (21), रिनिशा विनोद पवार (18), रोशन शशदु भोसले (9), नागेश निवृत्ति पवार (27), दर्शन संजय वैराल (18) और अलीशा विनोद पवार (47) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों को पहले आईनॉक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें ससून अस्पताल भेज दिया गया। ये सभी अमरावती के रहने वाले हैं। ये काम के लिए पुणे आए थे और काम के बाद अब वापस लौट रहे थे।

डंपर ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज 

पुलिस ने बताया कि डंपर बिल्टवेल एंटरप्राइजेज के नाम पर रजिस्टर्ड है। ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद आरोपी डंपर ड्राइवर गजानन शंकर तोत्रे (26) को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.