नशे में धुत नाइजीरियन महिला ने हंगामा काट दिया, पुलिसवालों को गरियाया, ग्रेटर नोएडा का वीडियो देखिए
Updated on
02-08-2024 02:02 PM
ग्रेटर नोएडा: अफ्रीकी मूल की एक महिला ने गुरुवार रात बीच सड़क जमकर हंगामा मचाया। नशे की हालत में विदेशी महिला ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और गालियां दीं। यह घटना ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुर इलाके की है। महिला का हंगामा देखते हुए सड़क पर भीड़ मच गई। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला नाइजीरिया की रहने वाली बताई जा रही है। वह सड़क पर आने जाने वाले लोगों से उलझने लगी। पुलिस पहुंची तो उन्हें भी गालियां देने लगी।
किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। महिला ग्रेटर नोएडा में कहां रहती है, इसका पता नहीं चल पाया है। किसी तरह पुलिसवालों ने महिला को सड़क से हटाया, तब जाकर भीड़ इधर उधर हुई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ रही है। उसका हंगामा देखकर आसपास गुजर रहे लोग भयभीत नजर आए। कई राहगीर तो अपने वाहन छोड़कर मौके से दूर चले गए।
किसी तरह पुलिसवालों ने कराया शांत
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिला को शांत कराया। इसके लिए उन्हें बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ा। महिला कुछ पुलिस वालों से भिड़ती भी नजर आई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। विदेशी महिला पूरी तरह नशे में डूबी हुई लग रही है।
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा…