वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाए नशे के कारोबारी:स्कूटी की डिक्की में भरकर ले जा रहे थे प्रतिबंधित दवा

Updated on 20-11-2025 12:21 PM

दुर्ग, दुर्ग पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान यह पूरा मामले सामने आया है।

आरोपियों से प्रतिबंधित टेबलेट, एक्टिवा वाहन, मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 90 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

18 नवंबर 2025 की शाम करीब 6:30 बजे धमधा नाका मोर्चा पॉइंट पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक्टिवा सवार एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखकर रोक लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रवि मटियारा (34 वर्ष) बताया।

पुलिस ने जब उसकी एक्टिवा की डिक्की की तलाशी ली, तो उसमें सफेद पॉलीथिन में भरी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित अल्फाजोलम और डायक्लोफिन टेबलेट मिलीं, जिन्हें वह बिक्री के लिए ले जा रहा था।

एक को पकड़ने के बाद बाकी के 4 आरोपी भी पकड़ाए

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। रवि मटियारा ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री करता है।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य चार आरोपियों अनिल यादव (37 वर्ष), मानव सेन (25 वर्ष), उजाला कुमार प्रजापति (20 वर्ष) और अमित विश्वकर्मा (19 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया।

सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

465 नग प्रतिबंधित दवाएं मिली

पुलिस ने आरोपियों से 465 नग अल्फाजोलम टेबलेट, 232 नग डायक्लोफिन टेबलेट जब्त किया है। आरोपी इसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

इन प्रतिबंधित दवाओं के साथ पुलिस ने एक्टिवा वाहन (CG 07 AT 5162) तथा ओपो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 48,450 रुपये आंकी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.