धान की फसल में ड्रोन तकनीक का सफल प्रदर्शन, किसानों को मिली आधुनिक खेती की जानकारी

Updated on 19-10-2025 11:55 AM

उत्तर बस्तर कांकेर। रजत जयंती के अवसर पर कृषि के क्षेत्र में नवाचार की दृष्टि से आधुनिक तकनीक से खेती को सरल, सुरक्षित और लाभकारी बनाने की दिशा में कृषि विभाग भानुप्रतापपुर द्वारा ग्राम रानीडोंगरी में धान की फसल में कृषि ड्रोन तकनीक का सफल प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को ड्रोन द्वारा फसलों में तरल जैव उर्वरक कीटनाशक खरपतवार नाशक एवं रोगनाशक छिड़काव की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कराया गया तथा इसके संचालन से संबंधित तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

प्रशिक्षण सह ड्रोन प्रदर्शन कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि जितेंद्र सिंह कोमरा ने कृषि में ड्रोन तकनीक के उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक खेती के युग मे ड्रोन तकनीक से खेती लाभदायक है। ड्रोन तकनीक से कम समय, कम लागत और कम श्रम में अधिक क्षेत्र में छिड़काव संभव है, इससे किसानों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी। कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी महात्मा तरेता ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा खेती में ड्रोन तकनीक आज के समय की मांग है। किसान भाई फसलों में तरल जैव उर्वरक नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं फसलो में लगने वाले कीट बीमारी नींदानाशक रसायनों का छिड़काव के लिए ड्रोन से स्प्रेयर भविष्य की खेती के लिए अच्छा विकल्प साबित होगा।

ड्रोन प्रदर्शन कार्यक्रम में ग्राम रानीडोंगरी के किसानों ने इस नवाचारपूर्ण तकनीक में विशेष रुचि दिखाई और सक्रिय रूप से प्रशिक्षण तथा ड्रोन से दवा छिड़काव प्रदर्शन में भाग लिया। 

किसानों ने कहा कि ड्रोन तकनीक से खेती के कार्य अधिक आसान और समयबद्ध होंगे। ड्रोन तकनीक के इस सफल प्रदर्शन ने साबित किया है। फसलों में दवा छिड़काव का जीवांत प्रदर्शन कर खेती किसानी में फसलो में नवाचारों के तहत ड्रोन का समावेश किसानों की कृषि लागत कम करने, आय वृद्धि और कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ड्रोन से दवा कीटनाशक रोगनाशक खरपतवार नाशक छिड़काव करने प्रति एकड़ दस मिनट का समय लगता है तथा प्रति एकड़ दवा छिड़काव का खर्चा पांच सौ तक आता है। ड्रोन प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरपंच, पटेल,  ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.