बिलासपुर में एक रात में डबल-मर्डर:चुनावी रंजिश पर पूर्व सरपंच का काटा गला

Updated on 11-12-2025 01:13 PM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ही रात में दो हत्या की वारदात हुई है। जमीन विवाद और चुनावी रंजिश के चलते धारदार हथियार से पूर्व सरपंच का गला काट दिया। वहीं, चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर सब्बल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना सकरी और कोनी थाना क्षेत्र की है।

ग्राम पंचायत चोरभट्‌ठी निवासी मनबोध यादव पूर्व सरपंच था। पिछली बार चुनाव में वो सरपंच पद का उम्मीदवार था। लेकिन, चुनाव हार गया। चुनाव हारने के बाद वो गांव में कई लोगों से रंजिश रखने लगा था। इसके साथ ही उसके पड़ोसी से उसका जमीन विवाद भी चल रहा था। इसमें पत्नी की हत्या का आरोपी पकड़ा गया है। दूसरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

स्कूटी से निकला था पूर्व सरपंच, सुबह खून से लथपथ मिला शव

10 दिसंबर की रात करीब 8 बजे मनबोध यादव अपनी स्कूटी में सवार होकर घर से निकला था, जिसके बाद देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इस दौरान उसके परिजन उसकी तलाश करते रहे। 11 दिसंबर की सुबह परिजन को जानकारी मिली कि मनबोध की खून से लथपथ लाश पड़ी है।

खबर मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस मामले की जांच कर संदेही को पकड़कर पूछताछ कर रही है। टीआई विजय चौधरी ने बताया कि हत्यारे को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ कर घटना की जानकारी ली जा रही है।

कैरेक्टर पर शक, पति ने प्रेग्नेंट पत्नी को मार डाला

दूसरी घटना कोनी थाना क्षेत्र की है, जहां 10 दिसंबर की रात विवाद के बाद पति ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी पर सब्बल से वार कर उसे मार डाला। वारदात के बाद पति फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

ससुराल में रहता था आरोपी, आए दिन होता था विवाद

पुलिस के अनुसार ग्राम लोफंदी निवासी संतोषी केंवट (30) की शादी 6-7 साल पहले तखतपुर के खपरी के रहने वाले जितेंद्र केंवट के साथ हुई थी। उनकी एक 5 साल की बेटी है। उसकी पत्नी गर्भवती हो गई, जिसके कारण वो दो महीने से अपने ससुराल लोफंदी में रह रहा था।

चरित्र शंका के चलते की हत्या

जितेंद्र अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका करता था, जिसके चलते उनके बीच आए दिन विवाद होता था। 10 दिसंबर की रात दोनों पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ कमरे में सो रहे थे।

वहीं, सास-ससुर, साली और अन्य परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। करीब 12.30 बजे दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इस दौरान जितेंद्र ने अपनी पत्नी पर सब्बल से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

चिल्लाते हुए बेटी ने दादा-दादी को दी जानकारी

इस वारदात के दौरान उसकी पांच साल की बेटी की नींद खुल गई। अपनी मां को खून से लथपथ और पापा को भागते देखकर उसकी बेटी चिल्लाने लगी। वो शोर मचाते हुए अपनी दादा-दादी को उठाई, जिसके बाद परिजन कमरे में गए, तब संतोषी खून से लथपथ पड़ी थी।

उन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मर्डर का आरोपी जितेंद्र केवट (35) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.