भारत की यात्रा ना करें, अमेरिका में नौकरी जा सकती है... H-1B वीजा होल्डर्स के सामने नया संकट, इमिग्रेशन एक्सपर्ट ने चेताया

Updated on 12-12-2025 12:53 PM
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी H-1B वीजा होल्डर भारतीयों की चिंता को एक बार फिर बढ़ा दिया है। आखिरी समय में अमेरिका ने भारत में इस महीने (दिसंबर) होने वाले इंटरव्यू अगले साल मार्च-अप्रैल तक टाल दिए हैं। इससे कई वीजाधारकों की अमेरिका वापसी अटक गई है। इमिग्रेशन वकीलों ने H-1B वीजा होल्डर्स को सलाह दी है कि वे भारत की यात्रा ना करें। एक्सपर्ट का कहना है कि H-1B वीजा होल्डर्स के यात्रा करने से उनकी नौकरी खतरे में आ सकती है। ऐसे में उनको बहुत एहतियात से कदम उठाने की जरूरत है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर में होने वाले वीजा इंटरव्यू टलने से सैकड़ों भारतीय H-1B वीजाधारक मुश्किल में हैं। इमिग्रेशन विशेषज्ञ राहुल रेड्डी ने चेताया है कि फिलहाल भारत की यात्रा करने वाले H-1B कर्मचारियों को नौकरी गंवानी पड़ सकती है और वे अपने परिवारों से बिछड़ सकते हैं। ऐसे में जब तक आपके पासपोर्ट पर वैध वीजा ना हो तब तक वीजा स्टैंपिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा ना करें।

बेरोजगार होने का खतरा

अमेरिकी इमिग्रेशन फर्म रेड्डी न्यूमैन ब्राउन पीसी के संस्थापक पार्टनर राहुल रेड्डी के मुताबिक, 'नियोक्ता छह महीने H-1B पद खाली नहीं रख सकते। कई कंपनियां कानूनी लिहाज से अमेरिका के बाहर से काम की कानूनी अनुमति नहीं दे सकतीं। इसका मतलब है कि H-1B कर्मचारी अब यात्रा करेगा तो वह अपनी नौकरी पर वापस नहीं बल्कि बेरोजगारी की ओर लौट सकता है।'
इमिग्रेशन अटॉर्नी रेबेका चेन का कहना है कि जिन लोगों को अभी तक ईमेल नहीं मिला है। उन्हें भी फिलहाल भारत की यात्रा स्थगित कर देनी चाहिए। जो लोग पहले से ही भारत में हैं और अमेरिका लौटने के लिए वीजा स्टैंपिंग की आवश्यकता रखते हैं, उनके पास अब इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

वीजा स्टैंप जरूरी

इमिग्रेशन वकीलों के अनुसार, अमेरिका में फिर से प्रवेश करने के लिए वीजा स्टैंप का होना जरूरी है। इसलिए अगर कोई वीजा धारक पहले से ही अमेरिका में है तो उसे वीजा स्टैंपिंग के लिए यात्रा करने से बचना चाहिए। इंटरव्यू के आगे बढ़ने से अमेरिका में काम करने वाले कई भारतीयों पर असर पड़ेगा, जो अपने वीजा स्टैंप का नवीनीकरण (रीन्यू) कराना चाहते हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि यह स्थिति उन लोगों के लिए विशेष रूप से चिंताजनक है, जो अपने परिवार के साथ भारत आना चाहते थे। वीजा प्रक्रिया में अप्रत्याशित देरी ना केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित कर रही है, बल्कि पेशेवर करियर पर भी असर डाल सकती है। कई लोगों के सामने इस घटनाक्रम से नौकरी खोने का डर बढ़ गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.