मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्री भेजेंगे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का ऐलान सुनते ही चहक उठे अरबपति एलन मस्क

Updated on 21-01-2025 01:43 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने प्लान से जुड़ा अहम एलान किया है। ट्रंप ने अमेरिका को स्पेस विज्ञान में अगुआ बनाने और मंगल ग्रह पर अमेरिकी झंडा लगाने की बात कही है। ट्रंप के इस एलान पर दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार अरबपति एलन मस्क ने थंबअप देकर अपना समर्थन जताया। अंतरिक्ष कंपनी स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क डोनल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी हैं, उन्होंने चुनाव के दौरान ट्रंप का जमकर प्रचार किया था।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में कहा, 'हम अपने मैनिफेस्ट डेस्टिनी को अंतरिक्ष तक ले जाएंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री मंगल ग्रह पर जरूर जाएंगे। अमेरिका अंतरिक्ष में अपनी संपत्ति बढ़ाएगा, अपने क्षेत्र का विस्तार करेगा और मंगल ग्रह पर भी अपना झंडा फहराएगा। मुझे उम्मीद है कि हम सितारों की ओर आगे बढ़ेंगे और मंगल ग्रह पर अपना झंडा फहराएंगे।'

मस्क का भी है खास स्पेस प्लान

डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान पर मस्क की खुशी की वजह उनकी अंतरिक्ष क्षेत्र में दिलचस्पी है। मस्क ने दो दशक पहले निजी अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स की शुरुआत की थी। ये कंपनी स्पेस रिसर्च और अंतरिक्ष तकनीक पर काम करती है। अरबपति एलन मस्क का खास स्पेस प्लान भी है। ये प्लान के तहत मंगल पर बस्ती बसाने से जुड़ा है। मस्क का मानना है कि मंगल पर इंसानों को बसाने से मानवता पृथ्वी से परे बसने में सक्षम होगी।ट्रंप और मस्क की जोड़ी अमेरिका की अंतरिक्ष नीति में बड़े बदलाव ला सकती है। नासा के आर्टेमिस प्रोग्राम में भी बदलाव की उम्मीद है, जिससे मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को फायदा हो सकता है। आर्टेमिस प्रोग्राम का लक्ष्य इंसानों को चांद पर वापस भेजना है। यह मंगल ग्रह पर जाने की तैयारी का एक हिस्सा है। ट्रंप के नेतृत्व में इस प्रोग्राम का ध्यान सीधे मंगल ग्रह पर केंद्रित होने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.