डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के लिए फिर जिंदा की G2 नीति, जानें क्या है ये पॉलिसी, भारत के लिए कितना बड़ा झटका, समझें

Updated on 03-11-2025 01:21 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका ने चीन से दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए अपनी विदेश नीति और विश्व व्यवस्था में एक बड़े बदलाव का संकेत दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुले तौर पर चीन को कार्यात्मक रूप से समान (फंक्शनल इक्वल) माना है। इससे एक नए द्विध्रुवीय ढांचे (G-2 ड्यूपोली) की शुरुआत हुई है। ट्रंप प्रशासन का यह रुख बीजिंग को अस्तित्व के लिए खतरा मानने के वॉशिंगटन के एक दशक से ज्यादा पुराने दृष्टिकोण को खारिज करता है। यह यूरोपीय संघ, रूस, भारत और जापान जैसी शक्तियों को झटका देते हुए दरकिनार करता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी मुलाकात से पहले 'G-2 जल्द ही बैठक करेगा' की घोषणा की थी। इसके बाद शनिवार को उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह सिर्फ एक रणनीतिक चाल नहीं है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ मेरी जी2 मुलाकात दोनों देशों के लिए बहुत अच्छी रही। यह मुलाकात चिरस्थायी शांति और सफलता की ओर ले जाएगी।'

चीन के लिए बढ़ी हमदर्दी

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि वह ट्रंप से सहमत हैं कि अमेरिका और चीन के बीच संबंध पहले कभी इतने अच्छे नहीं रहे। जिनपिंग की ट्रंप से मुलाकात के अलावा हेगसेथ ने मलेशिया में चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून के साथ बैठक की है। उन्होंने कहा कि चीनी एडमिरल और मैं इस बात पर सहमत हैं कि शांति और अच्छे संबंध हमारे दोनों देशों के लिए सही रास्ता है। उन्होंने चीन के साथ सैन्य चैनल स्थापित करने की भी जानकारी दी है।ट्रंप और हेगसेथ के बयान एक आश्चर्यजनक बदलाव का संकेत देते हैं। ट्रंप प्रशासन ने पहले कार्यकाल से ही चीन को शत्रुतापूर्ण प्रतिद्वंद्वी कहा है, जिसने अमेरिका की तकनीक चुराई है। इस साल मई में ही सीआईए के उप निदेशक माइकल एलिस ने कहा था कि चीन अमेरिकी सुरक्षा के लिए एक ऐसा अस्तित्वगत खतरा है जिसका हमने पहले कभी सामना नहीं किया। हालांकि अब ट्रंप प्रशासन का रुख चीन पर बदल रहा है।

क्या है G-2 का मतलब

चीन के संबंध में जी-2 शब्द का इस्तेमाल पहली बार बुश काल में अर्थशास्त्री फ्रेड बर्गस्टन ने किया। इतिहासकार नियाल फर्ग्यूसन ने इसे 'चिमेरिका' कहा है। इसमें व्यापार असंतुलन, जलवायु परिवर्तन और वित्तीय स्थिरता जैसी चुनौतियों के लिए अमेरिका-चीन सहयोग की बात की गई है। हालांकि ओबामा के समय यह फीका पड़ गया, जब चीन को आक्रामक शक्ति के रूप में देखा गया। ऐसे में वॉशिंगटन ने चीन के मुकाबले भारत के समर्थन का निर्णय लिया।
साल 2017 में राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर काफी आक्रामक रुख अपनाया। हालांकि इस साल दूसरी बार प्रेसिडेंट बने ट्रंप ने हालिया महीनों में चीन पर बदला हुआ रुख दिखाया है। वॉशिंगटन के अर्थशास्त्रियों का कहना है कि यह बदलाव ट्रंप की ओर से चीन के खिलाफ टैरिफ युद्ध शुरू करने और यह देखने के बाद कि बीजिंग आगे है। टिप्पणीकार इस निष्कर्ष पर एकमत हैं कि टैरिफ युद्ध छेड़ने के बाद ट्रंप ने चीन के मुकाबले ज्यादा रियायतें दी हैं।

भारत होगा प्रभावित?

एक्सपर्ट का मानना है कि चीन और अमेरिका के इस द्विध्रुवीय ढांचे का तत्काल प्रभाव दुनिया के बड़े हिस्से पर होगा। इसमें खासतौर यूरोपीय संघ, रूस और भारत जैसे कभी प्रभावशाली देश शामिल हैं, जो अमेरिका-चीन ड्यूल स्टेट की स्थित में खुद को गौण पाते हैं। चीन और अमेरिका की दोस्ती पर भारत, रूस जैसे देशों को नए सिरे से सोचने की जरूरत होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.