अफगान सरकार को गिराना चाहती है पाकिस्‍तानी सेना? तालिबान का ISIS आतंकियों और NRF के मुनीर से गठबंधन पर बड़ा खुलासा

Updated on 13-10-2025 12:57 PM
काबुल: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देशों के बॉर्डर पर शनिवार रात को भीषण सैन्य संघर्ष देखने को मिला है। गोलीबारी में पाकिस्तान की सेना के 58 जवान मारे जाने की जानकारी तालिबान ने दी है। बॉर्डर पर तनातनी के बीच अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की ओर से कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान की सेना पर अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को कमजोर करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है। मुजाहिद ने पाक सेना की ओर से तालिबान के कट्टर विरोधी ISIS और NRF को मदद मिलने का दावा किया है।

मुजाहिद ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि पाकिस्तान में कुछ खास तबके अफगानिस्तान की स्थिरता नहीं देख पा रहे है। ऐसे में पाक सेना के ये तत्व साजिशों का सहारा ले रहे हैं। मुजाहिद ने इस दौरान पाकिस्तानी सरकार और सेना से कहा कि वह अफगानिस्तान के प्रति अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करें। अगर इस्लामाबाद की ओर से काबुल में हस्तक्षेप जारी रहेगा को इससे द्विपक्षीय संबंधों को भारी नुकसान होगा।

ISIS को पाकिस्तान की मदद

मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के अंदर इस्लामिक स्टेट (ISIS) के सुरक्षित ठिकाने हैं और इसकी जानकारी क्षेत्रीय देशों को है। मुजाहिद ने साफ कहा कि ISIS अफगानिस्तान में शियाओं, सूफियों और हिंदुओं पर हमलों के लिए जिम्मेदार है। यह सीधे-सीधे तालिबान सत्ता को कमजोर करने और अफगानिस्तान को अस्थिरता में धकेलने की कोशिश है।
मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को अपनी जमीन पर पनाह पाए ISIS नेताओं को अफगान तालिबान को सौंप देना चाहिए। पाकिस्तान की ओर से तालिबान पर अपनी जमीन पर इस्लामाबाद विरोधी गुटों को पनाह देने का आरोप लगाया है। अब काबुल की ओर से भी साफतौर पर ऐसे ही आरोप इस्लामाबाद के ऊपर लगाए गए हैं।

NRF को भी मदद

अफगान तालिबान ने लगातार ये कहा है कि उसके विरोधी ISIS को पाकिस्तान बढ़ावा दे रहा हैं। वहीं अफगानिस्तान के नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट के नेताओं के साथ भी पाक सेना के अफसरों की बैठकों की बात सामने आई है। इस्लामाबाद में इस गुट की बैठक कुछ समय पहले हुई थी। तालिबान के विरोधी इस समूह की स्थापना अहमद मसूद ने की थी। माना जाता है कि यह गुट तालिबान को सत्ता से हटाने के लिए काम कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.