नौनिहालों की सुरक्षा में कोई चूक न होने दें- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 24-06-2024 11:32 AM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला शीघ्र हस्तक्षेप इकाई (जयप्रकाश चिकित्सालय परिसर) में पोलियो ड्राप पिलाकर मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश वर्ष 2008 से आज तक पोलियो मुक्त बना हुआ है। उन्होंने प्रदेश के समस्त नागरिकों, अभिभावकों से अपील की है कि अपने नौनिहालों की सुरक्षा में कोई चूक न होने दें। प्रदेश में शुरू हो रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को नज़दीकी पोलियो बूथ में जाकर दो बूँद ज़िंदगी की अवश्य दिलायें और देश और प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपना योगदान दें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उपस्थित जनों को पोलियो ड्रॉप और वैक्सीनेशन अभियान में सहयोग करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में सभी नागरिक सहयोग दें

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 जून से प्रदेश में दस्तक अभियान शुरु किया जा रहा हैं। इस अभियान में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग का अमला घर-घर जाकर दस्तक देगा। अभियान में बच्चों की वैक्सीनेशन के साथ-साथ अन्य जाँच भी की जाएगी और आवश्यकतानुसार उपचार के व्यवस्था की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में सभी नागरिक सहयोग दें। उपचार की व्यवस्था के लिए पर्याप्त अधोसंरचना और मैनपॉवर की व्यवस्था शासन द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपचार की व्यवस्था के संपूर्ण स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए दिनचर्या में योग व्यायाम और उचित आहार को शामिल करें। उप मुख्यमंत्री ने शिक्षारत चिकित्सकों से अपील की है कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने में आगे आयें।

स्वास्थ्य विभाग के अमले को नागरिक सहयोग प्रदान करें - राज्य मंत्री श्री पटेल

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि हम पोलियो से मुक्त हैं। इस अवस्था को बनाये रखने के लिए सतत सजग और सचेत रहने की ज़रूरत है। स्वास्थ्य विभाग का अमला सतत कार्य कर रहा है इस अभियान में सभी नागरिकों के सहयोग की ज़रूरत है। कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री पटेल, विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने नौनिहालों को पोलियो ड्रॉप पिलाई।

1 करोड़ 11 लाख 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य

प्रदेश में पोलियो सुरक्षा चक्र बनाये रखने के लिए 23 जून से 25 जून तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 11 लाख 0-5 वर्ष के बच्चों को लक्षित किया गया है। प्रथम दिवस (पोलियो रविवार) 54 हजार 742 बूथ, 1237 ट्रांजिट बूथ, 6130 हाई रिस्क एरिया एवं माईग्रटरी बूथ बनाये गये हैं। जिनमें 55,958 वैक्सीनेटर्स द्वारा पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। जिसकी मॉनिटरिंग 7,366 सुपरवाईजरों द्वारा सुनिश्चित की जावेगी। अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन 27,271 टीमों द्वारा 1 करोड़ 28 लाख घरों का भ्रमण कर, बच्चों को पोलियो की खुराक दी जावेगी।

प्रदेश में आयोजित मेला स्थलों, बजारों, एयरपोर्ट, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड इत्यादि स्थलों पर पोलियो दवा पिलाने हेतु 1,237 ट्रांजिट बूथ स्थापित किये गये है। साथ ही एक भी बच्चा पोलियो दवा से वंचित ना रहे इसको ध्यान में रखते हुये हाई रिस्क क्षेत्रों (यथा- ईंट भट्टे, क्रेशर, निर्माण स्थल, घुमक्कड़ आबादी एवं झुग्गी बस्तियों) में 500 मोबाईल टीम की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में अभियान के लिये 1 करोड़ 45 लाख पोलियो डोज़ की व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह, संचालक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ अरुणा कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, चिकित्सकीय स्टाफ, नौनिहालों के साथ अभिभावक और आमजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.