डीके शिवकुमार ने कांग्रेस विधायकों की मीटिंग बुलाई , सीएम सिद्धारमैया ने 27 समर्थकों को फॉरेन टूर पर भेजा
Updated on
17-02-2026 12:23 PM
बेंगलुरु : कर्नाटक कांग्रेस के दो बड़े नेता सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार भले ही सीजफायर वाला बयान दे रहे हों, अंदरखाने सीएम पद को लेकर खींचतान खत्म नहीं हुई है। जब भी कोई नेता अपनी पद की ताकत दिखाना चाहता है, दूसरा उसमें खेल कर देता है। हाल ही में डीके ने जब प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर विधायकों की मीटिंग बुलाई तो सिद्धारमैया ने अपने 27 समर्थकों को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर भेज दिया। वैसे तो विधायकों की विदेश यात्रा को रूटीन ट्रिप बताया जा रहा है, मगर यह डीके शिवकुमार के बतौर प्रदेश अध्यक्ष के ताकत को चुनौती मानी जा रही है।
एक साल से चल रही है खींचतान
20 मई 2023, सीएम सिद्धारमैया ने जब दूसरी बार कर्नाटक के सीएम पद की शपथ ली थी, तभी से डीके शिवकुमार का नाम अगले मुख्यमंत्री के तौर पर उछाले जाने लगा। नवंबर 2025 में सिद्धारमैया सरकार के ढाई साल पूरे हुए, इससे पहले ही डीके समर्थकों ने उन्हें सीएम बनाने की मुहिम छेड़ दी। दिल्ली में बैठे हाईकमान ने मध्यस्थता की कोशिश की, मगर दोनों नेताओं के अड़े रहने के कारण यह प्रतिस्पर्धा नहीं रुकी। दोनों गुटों की बयानबाजी और डीके के हर दिल्ली दौरे के बाद कर्नाटक में सीएम की कुर्सी हॉट टॉपिक बन जाती है। सिद्धारमैया कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि वह पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे और वह हाईकमान के हर आदेश मानने को तैयार हैं। दूसरी ओर, डीके शिवकुमार भी मीडिया से बातचीत में अपने विरोध को जाहिर नहीं करते हैं, मगर ऐसा संकेत छोड़ देते हैं, जिससे कयासों का बाजार गर्म हो जाता है।
डीके ने हाईकमान से की शिकायत
इस बार विधानसभा के बजट सत्र से पहले सिद्धारमैया ने अपने समर्थक विधायकों को विदेश यात्रा पर भेजकर इस विवाद को फिर हवा दे दी। डीके शिवकुमार ने बतौर प्रदेश अध्यक्ष 6 मार्च को होने वाले बजट सत्र से पहले विधायकों की मीटिंग बुलाई। मगर सरकार ने विधायकों क ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के टूर की अनुमति दे दी। डीके ने इसकी शिकायत हाईकमान से की, तब कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने विधायकों से विदेश जाने का प्लान कैंसल करने की अनुमति दे दी। जो डीके समर्थक विधायक थे, उन्होंने विदेश यात्रा रोक ली। सिद्धा समर्थक 27 एमएलए और एमएलसी विदेश यात्रा पर अड़े रहे।
राजनीतिक विश्लेषक इसे सिद्धारमैया की चाल मानते हैं क्योंकि पावर शेयरिंग डील में उन्होंने हाईकमान के साथ डीके को भी अपनी ताकत का अहसास कराया है। जब सारे विधायक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार की मीटिंग में नहीं होंगे तो इसकी अहमियत भी कम हो जाएगा। हालांकि विदेश जाने वाले विधायकों ने इसे रूटीन ट्रिप बताया है।
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के डिप्टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…