दीपावली मिलन समरसता भोज में एकता की मिसाल: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

Updated on 24-10-2025 03:15 PM

बसना। सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बसना के नीलांचल भवन में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की पहल पर ‘दीपावली मिलन समरसता भोज’ का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ शामिल हुए, जिससे सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश पूरे क्षेत्र में गया।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का अवसर है। जब समाज के सभी वर्ग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं, तो वह केवल भोजन नहीं, बल्कि एकता का प्रसाद होता है। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए कहा कि श्रीराम ने निषादराज को गले लगाया और माता शबरी के बेर प्रेम से खाए — ये प्रसंग सामाजिक समानता और सम्मान का प्रतीक हैं।

कार्यक्रम में विधायक स्वयं सभी वर्गों के लोगों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करते नजर आए। उन्होंने कहा कि समाज में सच्ची एकता तभी संभव है जब सब साथ बैठें, साथ खाएँ और साथ मुस्कुराएँ। यह आयोजन बसना क्षेत्र में सामाजिक समरसता की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ।

इस अवसर पर आरएसएस विभाग प्रचारक ठाकुर राम सिदार, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधानसभा संयोजक डॉ. एन. के. अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष उषा धृतलहरें सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.