रजत जयंती वर्ष पर जिला स्तरीय किसान मेला का हुआ आयोजन

Updated on 24-10-2025 03:18 PM

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिले में कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने और आधुनिक तकनीकों के प्रसार के उद्देश्य से राजीव गांधी ऑडिटोरियम, टी.पी. नगर, कोरबा में जिला स्तरीय किसान मेला का भव्य आयोजन किया गया। यह मेला एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका प्रमुख उद्देश्य किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देना, नवीन कृषि तकनीकों से जोड़ना और टिकाऊ खेती की दिशा में प्रेरित करना रहा।

मेले में जिले के पाँचों विकासखण्डों से 503 कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए, जिनमें कृषि उपकरण, उच्च गुणवत्ता वाले बीज, पौध सामग्री, जैविक खाद एवं जैविक उत्पादों की जानकारी दी गई। किसानों ने इन स्टॉलों से नवीन तकनीकों के व्यावहारिक प्रयोगों को समझा और उन्हें अपने खेतों में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसल विविधीकरण, जैविक खाद निर्माण, कीट एवं व्याधि प्रबंधन, समन्वित पोषण प्रणाली, सिंचाई प्रबंधन और जल संरक्षण तकनीकों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि बदलते जलवायु परिस्थितियों में टिकाऊ खेती और मृदा स्वास्थ्य बनाए रखना भविष्य की जरूरत है, जिसके लिए वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक  प्रेमचंद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएँ चला रही है। उन्होंने कहा कि आज खेती केवल परंपरा नहीं, बल्कि विज्ञान का विषय बन चुकी है, इसलिए प्रत्येक किसान को नई तकनीकें अपनानी चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ, जिससे उनकी आमदनी बढ़े और कृषि व्यवसाय को मजबूती मिले।

इस अवसर पर जिले के उन्नतशील कृषकों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, ताकि अन्य किसान भी उनके अनुकरण से प्रेरणा ले सकें। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने गांव-गांव जाकर किसानों तक तकनीकी जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मत्स्य पालन विभाग द्वारा किसानों को जाल और उद्यानिकी विभाग द्वारा पौधों का वितरण किया गया, जिससे किसान आत्मनिर्भर बनकर वैकल्पिक आजीविका के साधनों को भी अपनाएँ। इस पहल का उद्देश्य किसानों को बहुआयामी विकास की दिशा में अग्रसर करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कृषकों ने अपने अनुभव साझा किए और नई तकनीकों को अपनाने के प्रति उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले उनके ज्ञान में वृद्धि करते हैं और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त होती है।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ  दिनेश नाग,  नरेंद्र देवांगन, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.