जिला शिक्षा अधिकारी पहुंचे विभिन्न स्कूलों में

Updated on 12-12-2025 12:04 PM

दुर्ग । जिला शिक्षा अधिकारी  अरविंद मिश्रा ने आज जिले के दुर्ग विकासखण्ड के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला कुथरेल में पदस्थ समस्त शिक्षक निर्धारित समय पर संस्था में उपस्थित पाये गये। छात्र-छात्राओं को मीनू अनुसार मध्यान्ह भोजन प्रदाय करने व नियमित अध्यापन कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये।

शासकीय प्राथमिक शाला गांधीभांठा अण्डा में प्रार्थना के समय  चन्द्रहास साहू सहायक शिक्षक के द्वारा एक छात्र से दैनिक समाचार का वाचन कराया जा रहा था जिसे अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा दोहराया जा रहा था। इस गतिविधियों से बच्चों में दैनिक समाचार पत्र पने की आदत के साथ साथ सामान्य ज्ञान की वृद्धि भी हो रही हैं। श्री साहू द्वारा कराई जा रही इस गतिविधि की जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशंसा की गई। शासकीय प्राथमिक/उ.मा.वि. अण्डा के निरीक्षण दौरान सभी स्टाफ उपस्थित पाये गये। 31 दिसम्बर 2025 तक प्राथमिक वर्ग में कक्षा स्तरीय ज्ञान कराये जाने, विद्यालय में स्वच्छता का अभाव पाये जाने पर स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिये गये है।

सेजेस निकुम का निरीक्षण दौरान  निशी चन्द्राकर एवं जुबेर सहायक शिक्षक संविदा, शाला समय तक अपने कार्य पर उपस्थित नही पाये गये। छात्र-छात्रांए नियत समय का पालन नही करते तथा शाला समय पर इर्द गिर्द घुमते पाये गये जिससे संस्था प्रमुख का छात्राओं पर नियंत्रण का अभाव पाये गये हैं। शास. प्राथमिक / माध्यमिक शाला आमटी का निरीक्षण दौरान  हेमन्त कुमार टांडिया,  पंचराम देवांगन शिक्षक  रमेश कुमार देशमुख सहायक शिक्षक विलम्ब से शाला पहुंचे। 31 दिसम्बर 2025 तक कक्षा स्तरीय ज्ञान कराये जाने, विद्यालय में स्वच्छता का अभाव पाये जाने पर स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिये गये है। शास.उ.मा.वि. रसमड़ा के निरीक्षण दौरान स्वच्छता का अभाव पाया गया जिस पर शाला/शाला परिसर को स्वच्छ रखने के अध्यापन कार्य पर विशेष जोर देने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान नियत समय पर अनुपस्थितों के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी 01 जनवरी से बायोमैट्रिक उपस्थिति की जानकारी भी दी।

निरीक्षण के दौरान सभी प्राथमिक / पूर्व माध्यमिक शाला के संस्था प्रमुखों को मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू अनुसार प्रदाय करने, बारहाखड़ी, पहाड़ा पुस्तक वाचन के नियमित अभ्यास कराने, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित किये जाने तथा नियत समय पर अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिये। इसी प्रकार हाई/ हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्याे को नियमित प्रायोगिक कार्य करने, ब्लू प्रिंट के अनुरूप 05 वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल कराने, तिमाही परीक्षा के आधार पर चिन्हांकित विद्यार्थीयों को सिमित पाठ्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराने एवं प्रायोगिक परीक्षा के बाद भी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व तक विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के निर्देश भी दिये गये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.