रायपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद को लेकर नाराजगी

Updated on 23-10-2025 02:05 PM

रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की सूची अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन अंदरूनी घमासान और नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी के भीतर चल रही हलचल अब सोशल मीडिया के जरिए बाहर दिखने लगी है।

रायपुर जिले से जिलाध्यक्ष पद के दावेदार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीकुमार मेनन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने पोस्ट में ‘धोखा’, ‘गद्दार’ और ‘पीठ में छुरा’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

बता दें कि 15 अक्टूबर को NSUI और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रायपुर जिले के पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुडाधे से जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर लॉबिंग करने की शिकायत की थी। उन्होंने पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के बेटे पंकज शर्मा और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय पर श्रीकुमार मेनन के लिए लॉबिंग करने का आरोप लगाया था।

अब पढ़िए क्या लिखा है मेनन ने?

श्रीकुमार मेनन ने अपनी पोस्ट में लिखा , "किसी ने कहा कि आप इतना धोखा कैसे सह सकते हो, धोखा वो भी अपने लोगों से। तो मैंने कहा धोखा तो नमकहराम और गद्दार करते हैं। जिनको हमने सब कुछ दिया, वही हमारी पीठ में छुरा भोंकते हैं।"

पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन सियासी संकेत साफ हैं। माना जा रहा है कि जिलाध्यक्ष पद को लेकर किसी अंदरूनी राजनीति या निर्णय से वे आहत हैं।

पोस्ट पर क्या बोले श्रीकुमार मेनन

जब दैनिक भास्कर ने श्रीकुमार मेनन से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि यह पोस्ट व्यक्तिगत भावना से जुड़ी है। पार्टी से इसका कोई संबंध नहीं है। मैं पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता हूं और पार्टी के हर निर्णय का सम्मान करता हूं।

पहले भी झलक चुकी है नाराजगी

श्रीकुमार मेनन से पहले कांग्रेस नेता शिव सिंह ठाकुर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा था -"रायपुर शहर अध्यक्ष के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अब लग रहा है कि इंजीनियरिंग प्रोफेशन में लौटना पड़ेगा।" हालांकि, उन्होंने बाद में अपनी पोस्ट डिलीट कर दी और कहा कि उनका राजनीति छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।

17 पर्यवेक्षक तैयार कर रहे पैनल

कांग्रेस ने 41 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जो अपने-अपने जिलों से 6-6 नामों का पैनल बनाकर AICC को भेजेंगे। अंतिम मुहर हाईकमान की होगी।

कांग्रेस ने कहा, कोई गुटबाजी नहीं, लोगों की व्यक्तिगत पीड़ा है

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि संगठन सृजन का कार्यक्रम पूरी तरह से पारदर्शी है, उसमें छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता तक अपनी दावेदारी कर सकते हैं। हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने पर्यवेक्षक के पास आकर अपनी निष्पक्ष राय दी है।

सोशल मीडिया पर जहां तक लिखने का सवाल है तो पार्टी की तरफ से कोई रोक-टोक नहीं है, हो सकता है किसी ने किसी से अपेक्षा की हो और वैसा न हुआ हो, तो उन्होंने अपनी व्यक्तिगत पीड़ा व्यक्त की है, इसमें कहीं से कई गुटबाजी वाली बात नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.