निराश्रित पशुओं के बेहतर प्रबंधन पर विचार-विमर्श

Updated on 31-10-2025 01:26 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के निराश्रित, घुमन्तू तथा कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम अंतर्गत जब्त किए गए गौवंश पशुओं के संरक्षण, संवर्धन एवं विस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौधाम योजना स्वीकृत की गयी है। जिसके पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण हेतु जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय गौधाम समिति में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त किये गये अध्यक्ष एवं सदस्यों के परिचयात्मक एवं जिले में गौधाम योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु कलेक्टर संजय अग्रवाल की उपस्थिति में गौधाम समिति की बैठक मंथन सभाकक्ष कलेक्टोरेट में आयोजित की गयी।

जिला स्तरीय गौधाम समिति बिलासपुर में धीरेन्द्र दुबे को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में सदस्य के रूप में ईतवारी धीवर, रामकृष्ण साहू, हरिशंकर यादव, नितिन पैकरा एवं रमाकांत पाण्डेय नियुक्त किये गये है। इसी प्रकार    विकासखण्ड स्तरीय समिति के अंतर्गत मस्तूरी के अध्यक्ष पूणेन्द्र शर्मा बाबा, तखतपुर में सोमनाथ पटेल, कोटा में मनोज कुमार यादव एवं बिल्हा में रितिक प्रजापति तथा प्रत्येक विकासखंड समिति में पांच सदस्य नियुक्त किये गये है। इनके साथ ही जिला स्तरीय समिति में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व आयुक्त नगर निगम पदेन सदस्य तथा उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं सदस्य सचिव बनाये गये हैं।

बैठक में सर्वप्रथम संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें बिलासपुर द्वारा नव नियुक्त जिला समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे एवं राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इसके पश्चात बैठक में जानकारी दी गयी कि जिले में प्रति विकासखंड राष्ट्रीय राज्यमार्ग के समीपस्थ 10 गोठानों का चयन गौधाम हेतु प्रस्तावित किया गया है, जिनमें से गोठानों के नाम परिवर्तन तथा आवश्यकतानुसार नये गोठानों का नाम संशोधन समिति की अनुशंसा के आधार पर किया जा सकता है। बिलासपुर जिले से अब तक कुल 07 ग्रामों में गौधाम स्थापना हेतु आवेदन छ.ग. राज्य गौसेवा आयोग रायपुर को स्वीकृति हेतु प्रेषित किये जा चुके है। इनमें शामिल ग्राम नेवरा, निरतू, सेवार, रहंगी, केसला, हरदीकला एवं सुकुलकारी से प्राप्त नवीन आवेदनों की स्वीकृति की कार्यवाही किये जाने हेतु बैठक में समिति द्वारा अनुमोदन किया गया।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला एवं विकासखंड स्तरीय समिति के पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी। उन्होंने टीम भावना से कार्य करते हुये जिले में गौधाम योजना के बेहतर क्रियान्यवन एवं निराश्रित पशुओं के समुचित व्यवस्थापन में अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में गौधाम हेतु प्रस्ताव पारित हो चुके है, उन ग्रामों में आवेदक संस्थाओं एवं समूहों से आवेदन शीघ्र ही तैयार कराते हुये विकासखंड स्तरीय समिति के अनुशंसा सहित प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जिला समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे द्वारा जिले में निराश्रित पशुओं के समुचित व्यवस्थापन के संबंध में समीक्षा करते हुये नगर निगम बिलासपुर अंतर्गत संचालित पशु आश्रय केन्द्रों की जानकारी चाही गयी, जिस पर शहरी गोठान मोपका एवं सिरगिट्टी में पशु व्यवस्थापन की जानकारी से अवगत कराया गया। अंत में विभाग के सहायक शल्य चिकित्सक डॉ. बी.पी.सोनी द्वारा समिति सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.