सेना में कमीशनखोरी का खुलासा:CBI ने चंडीगढ़ स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की

Updated on 12-04-2025 12:54 PM

राजस्थान के बीकानेर में स्थित सेना के एक सेंटर में टेंडर दिलाने में कमीशनखोरी का मामला सामने आया है। CBI ने बीकानेर कैंट स्थित सेना की यूनिट में सुरक्षा उपकरणों की सप्लाई को लेकर हुई गड़बड़ी को लेकर चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें चंडीगढ़ की प्राइवेट फर्म, सैन्य अफसरों, जवानों और रक्षा लेखा विभाग के कई अधिकारियों की संलिप्तता बताई गई है।

CBI ने चंडीगढ़ स्थित विशेष कोर्ट में करीब 2 साल चली जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की है। इसमें कॉल रिकॉर्डिंग, रकम का ब्योरा और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के सबूत दिए गए हैं। CBI जांच में सामने आया कि चंडीगढ़ की एमके एजेंसीज को सेना के लिए फ्लैप बैरियर, फुल हाई टर्न स्टाइल गेट्स और इनके सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर सप्लाई करने का 24.77 लाख रुपए का टेंडर मिला था। चार्जशीट में इस बात का जिक्र है कि कंपनी के मालिक ने इस टेंडर के एवज में 87 हजार रुपए कमीशन के तौर पर दिए हैं।

इसमें से 2 प्रतिशत (लगभग 49,500 रुपए) राशि साउथ वेस्टर्न कमांड, जयपुर के इंटिग्रेटेड फाइनेंशियल एडवाइजर को दी गई। जबकि डेढ़ प्रतिशत कमीशन प्रिंसिपल कंट्रोलर ऑफ डिफेंस अकाउंट्स से जुड़े अधिकारियों तक पहुंचाया गया।

जेम पोर्टल के नियम रखे ताक पर चार्जशीट के अनुसार, टेंडर पास कराने के लिए कंपनी के मालिक ने पहले से संपर्क साधे बिचौलियों के जरिए उमाशंकर कुशवाहा और अन्य अधिकारियों को मोटी रकम रिश्वत के रूप में दी। जेम पोर्टल के नियमों को ताक पर रखकर टेंडर प्रक्रिया की गोपनीय जानकारी पहले ही लीक करने का भी जिक्र किया गया है। इतना ही नहीं, सेना के अन्य कार्यालयों द्वारा भी एमके एजेंसीज की फाइल पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई।

कौन हैं उमाशंकर कुशवाहा? 1998 बैच के इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (IDAS) अधिकारी उमाशंकर प्रसाद कुशवाहा पर गंभीर आरोप हैं। उन्होंने अनुचित तरीके से फाइल को अप्रूव किया और दो प्रतिशत कमीशन लिया। उनका कार्यकाल लेह, इलाहाबाद, बेंगलुरु, मेरठ और दिल्ली के विभिन्न रक्षा कार्यालयों में रह चुका है। वर्ष 2015 से वे जयपुर में IFA के पद पर तैनात हैं।

रिश्वत की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी आई सामने CBI द्वारा प्रस्तुत चार्जशीट में आरोपी जतिंदर सिंह बेदी और नायक संदीप सिंह राजपूत के बीच रिश्वत लेन-देन को लेकर की गई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी जोड़ी गई है। इसमें बेदी, राजपूत को पैसे ट्रांसफर करने की बात करता है और राजपूत उसे जानकारी देता है कि रकम अभी रिफ्लेक्ट नहीं हुई है। यह रकम बाद में बिचौलियों के जरिए उमाशंकर कुशवाहा तक पहुंचाई गई।

जांच जारी, और खुल सकते हैं कई राज CBI ने स्पष्ट किया है कि यह मामला तो सिर्फ शुरुआत है। यूनिट-365 से संबंधित अन्य टेंडरों और कार्यों में भी गड़बड़ी की आशंका है, जिनकी जांच फिलहाल जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.