कर्नाटक के पूर्व DGP मर्डर केस में खुलासा:आरोप- पत्नी ने मिर्च पाउडर फेंका, बांधा और चाकू मारा

Updated on 21-04-2025 12:51 PM

कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की डेड बॉडी रविवार को बेंगलुरु स्थित घर में मिली थी। सूत्रों के मुताबिक मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच दोपहर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

NDTV के मुताबिक इसके बाद पत्नी पल्लवी ने ओम प्रकाश पर मिर्च पाउडर फेंक दिया था। उन्हें बांधा और फिर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। 68 वर्षीय ओम प्रकाश पर कांच की बोतल से भी हमला किया गया था।

'पति घर में बंदूक लेकर घूमते हैं' 

इधर, परिजन ने बताया कि पल्लवी अपने डर को लेकर बात करती थीं। पल्लवी ने दावा किया था कि उनके पति उन पर हमला कर सकते हैं। पल्लवी ने परिजन से ये भी कहा था कि मेरे पति अक्सर घर में बंदूक लेकर घूमते रहते हैं। लोगों का ये भी कहना है कि पल्लवी अक्सर भ्रम की स्थिति में रहती थीं और बिना मतलब की बातों से चिंता में पड़ जाती थीं।

पुलिस ने पत्नी से 12 घंटे पूछताछ की

सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने एक अन्य अफसर की पत्नी से बात की और उसे अपने पति की हत्या के बारे में बताया। हत्या होने के बाद बाद पुलिस क्राइम सीन पहुंची। पल्लवी (पत्नी) और बेटी को हिरासत में लिया और करीब 12 घंटे पूछताछ की।

जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश के शरीर, पेट और छाती पर चाकू के कई घाव हैं।

बेटे की शिकायत पर केस दर्ज 

रिपोर्ट के मुताबिक, ओम प्रकाश और पत्नी पल्लवी के बाद संपत्ति को लेकर विवाद था। ओम प्रकाश ने प्रॉपर्टी किसी रिश्तेदार को ट्रांसफर की थी। इसी के चलते दोनों के बीच लड़ाई होती रहती थी, जो बाद में हाथापाई तक आ गई।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या में उनकी बेटी की कोई भूमिका है या नहीं। ओम प्रकाश के बेटे की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। बेंगलुरु के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह करीब 4 बजे रिटायर्ड अफसर की मौत की सूचना मिली।

गृह मंत्री बोले- जांच में सब कुछ सामने आएगा 

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, 'ओम प्रकाश की हत्या कर दी गई है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि उनकी पत्नी ने अपराध किया है, लेकिन इसकी जांच चल रही है। हमें इंतजार करना होगा। 2015 में जब मैं गृह मंत्री था, तब उन्होंने (ओम प्रकाश) मेरे साथ काम किया था, वह अच्छे अधिकारी और अच्छे इंसान थे। ऐसा नहीं होना चाहिए था। जांच से सब कुछ सामने आ जाएगा।'

बिहार के रहने वाले थे ओम प्रकाश 

1981 बैच के IPS अधिकारी ओम प्रकाश ने 2015 से 2017 तक राज्य के DGP और IGP के रूप में काम किया। बिहार के मूल निवासी प्रकाश ने अपना करियर हरपनहल्ली (तत्कालीन बेल्लारी जिला) में एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) के तौर पर शुरू किया था।

उन्होंने लोकायुक्त, फायर डिपार्टमेंट एंड इमरजेंसी सर्विस और क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में DIG के रूप में भी काम किया। वे मार्च 2015 में राज्य के DGP नियुक्त हुए और 2017 में रिटायर हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.