दो कंपनियों के संचालकों को बनाया आरोपी:वेयरहाउस की खरीद में स्टांप ड्यूटी चोरी, ईओडब्ल्यू में केस

Updated on 22-12-2025 11:53 AM

ग्राम उदयपुरा, तहसील व जिला सीहोर स्थित भूमि और वेयरहाउस की बिक्री में अनियमितताओं के मामले में ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। संपत्ति का बाजार मूल्य और वेयरहाउस का क्षेत्रफल कम दिखाकर स्टांप ड्यूटी व पंजीयन शुल्क की चोरी की गई। इससे शासन को करीब 24.19 लाख रुपए के राजस्व नुकसान का आकलन किया गया है।

ईओडब्ल्यू ने डॉ. रमन गोवर्धन अरोरा, प्रॉपराइटर/डायरेक्टर, मेसर्स कॉमकाक्स कमोडिटी एंड इंस्पेक्शंस प्रा.लि., सुरेश प्रसाद कौशल, प्रॉपराइटर, मेसर्स दर्पण रायपुर और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू के अनुसार वर्ष 2019 में यह संपत्ति यूको बैंक, शाखा मालवीय नगर भोपाल ने सरफेसी अधिनियम के तहत 1.80 करोड़ रुपए में नीलाम की थी।

तब 1.320 हेक्टेयर भूमि और 2768.38 वर्ग मीटर वेयरहाउस दर्ज था और बाजार मूल्य 4.98 करोड़ रुपए दर्शाया गया था। जांच में सामने आया कि 2021 में उसी संपत्ति को गलत दस्तावेजों के आधार पर दो बिक्री पत्रों से 96.51 लाख रुपए में बेचा गया। वेयरहाउस का क्षेत्रफल भी जानबूझकर कम दिखाया गया।

कम अदा की स्टांप ड्यूटी,पंजीयन शुल्क ईओडब्ल्यू को 2023 में इस संबंध में शिकायत मिली थी। दस्तावेजों का सत्यापन, पंजीयन विभाग से अभिलेखों का परीक्षण और स्थल निरीक्षण करवाया गया। जांच में सामने आया कि पंजीयन के समय पहले के विक्रय पत्र का उल्लेख नहीं किया गया। कार्रवाई में यह साबित हुआ कि स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क कम चुकाया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.