डिनो मोरिया ने पापा के निधन के बाद किया इमोशनल पोस्ट, बिपाश बसु से लेकर मलाइका अरोड़ा ने बंधाया ढाढस

Updated on 18-12-2025 05:45 PM
बॉलीवुड के ये साल भी कई अच्छी यादों के साथ कई बुरी यादें भी देकर जा रहा है। इस साल हमने कई फिल्मी हस्तियों को खोया है। हाल ही में धर्मेंद्र के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी नजर आई। अब डिनो मोरिया के घर भी इस वक्त मातम पसरा हुआ है। एक्टर ने पिता के निधन के बाद उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट किया जिसके बाद इंडस्ट्री से उनके दोस्त उन्हें सपोर्ट के लिए धीरे-धीरे सामने उतर आए।

डिनो मोरिया ने एक इमोशनल नोट के जरिए पिता रॉनी मोरिया के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उनके इस दुख में उनके फैंस और इंडस्ट्री से उनके अपने भी शोक में डूब गए हैं।

पापा की अनदेखी तस्वीरें

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की और एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि वो किस कदर अपने पापा को मिस कर रहे हैं।

'हर दिन जिंदगी को पूरी तरह जियो'

डिनो ने इंस्टाग्राम पर पिता की कुछ अनसीन तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हर दिन जिंदगी को पूरी तरह जियो, हर दिन हंसो, जो भी करो उसमें जोश रखो, एक्सरसाइज करो, नेचर के साथ वक्त बिताओ, धूप का मजा लो, अच्छा खाना खाओ, पहाड़ पर चढ़ो, समुद्र में तैरो, जंगल में ट्रेकिंग करो, मेहनत करो, अच्छे बनो, दयालु बनो, प्यार करो और ये सब केवल अपनी शर्तों पर करो! ये लिस्ट ऐसे ही चलती रहेगी।'

'हम सभी आपको बहुत मिस करेंगे'

इस पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, 'मेरे लिए एक व्यक्ति, जो इन सभी खूबियों का प्रतीक है- मेरे पिता, मेरे गुरु, मेरे हीरो, मेरे डैड! जीवन के सबक सिखाने के लिए धन्यवाद पापा। हम सभी आपको बहुत मिस करेंगे। मुझे यकीन है कि आपने कहीं न कहीं पार्टी शुरू कर दी होगी और आपके आस-पास बहुत सारे लोग डांस कर रहे होंगे और खूब हंस रहे होंगे। जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, खुश रहिए, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।'

मलाइका अरोड़ा, बिपाशा बसु, संध्या मृदुल ने किया कॉमेंट

पापा के लिए किए गए डिनो मोरिया के इस पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा, बिपाशा बसु, संध्या मृदुल, शिबानी दांडेकर अख्तर, विशाल ददलानी, अमृता अरोड़ा, चंकी पांडे और बख्तियार ईरानी जैसे कई सितारों ने पिता के निधन पर दुख जताया है। बता दें कि उनके पिता रॉनी मोरिया भारत आने से पहले 11 साल इटली में बिताए थे। 'हाउसफुल 5' में नजर आए डिनो इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स सीजन 4' को लेकर चर्चा में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.