दिलजीत दोसांझ ने UK कॉन्सर्ट में पहली बार मां और बहन से कराया दुनिया को रूबरू, छलक उठें बेबे और दीदी के आंसू

Updated on 29-09-2024 01:11 PM
सिंगर दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में कॉन्सर्ट होगा। लेकिन उसके पहले वह यूके-टूर पर हं। वहां वह परफॉर्म कर रहे हैं। दिल-लुमिनाटी टूर के दौरान दिलजीत दोसांझ ने अपनी फैमिली से पहली बार दुनिया को रूबरू करवाया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें उनकी मां भावुक नजर आ रही हैं। उनकी आंखें नम दिखाई दे रही हैं। साथ ही उन्होंने अपनी बहन से भी लोगों को मिलवाया है।

दरअसल, 28 सितंबर को दिलजीत दोसांझ का मैनचेस्टर में कॉन्सर्ट था। वहां, उन्हें एक महिला के सामने झुकते और उनको गले लगाते हुए देखा गया। इतना ही नहीं, उन्होंने उनका हाथ भी थामा और दर्शकों को बताया, 'ये मेरी मां हैं।' जब उन्होंने उनको दोबारा गले लगाया तो उनकी मां की आंखों में आंसू आ गए।

दिलजीत दोसांझ की बहन और मां


इसके बाद दिल-लुमिनाटी ने एक और महिला के सामने झुककर उससे हाथ मिलाया। सिंगर ने कहा, 'वह मेरी बहन है और मेरा परिवार आज यहां आया है।' लोगों के लिए सिंगर के परिवार से मिलना बड़ी बात है क्योंकि आज तक उन्होंने परिवार के किसी भी सदस्य के बारे में कभी नहीं बताया था।

दिलजीत दोसांझ की पत्नी और बच्चे


दिलजीत दोसांझ बहुत ही प्राइवेट पर्सन हैं। उनकी शादी को लेकर हाल ही में काफी खबरें आई थीं। 'इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एक करीबी दोस्त ने बताया है कि दिलजीत ने इंडो-अमेरिकन लड़की से शादी कर ली है और उनका एक बेटा भी है। और दोनो अमेरिका में रहते हैं।

एमी विर्क ने दिलजीत दोसांझ की शादी पर क्या कहा था?


'न्यूज 18' को दिए एक इंटरव्यू में एमी विर्क ने कहा था, 'दिलजीत पाजी के नजरिए से देखें तो ये उनका पर्सनल मैटर है। ये उनका परिवार है। कोई वजह जरूर होगी कि वो उन्हें दुनिया से नहीं मिलवा रहे हैं। मेरी भी एक पत्नी और एक बेटी है। मैं भी नहीं चाहता कि वो पब्लिक में आएं। वो भी ये नहीं चाहते। अभी के लिए वो कहीं भी घूम सकते हैं और किसी को नहीं पता कि वो मेरी एमी का परिवार है या दिलजीत का परिवार। अगर लोगों को पता चल गया तो वो सब परेशान हो जाएंगे।'

दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में कॉन्सर्ट कब है?


विदेश दौरे के बाद दिलजीत इस साल 26 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपना कॉन्सर्ट करेंगे। जिसके लिए टिकट्स बहुत महंगे दामों पर बिकी हैं। लोग दीवानों की तरह हजारों-लाखों रुपये देकर टिकट खरीद चुके हैं। दिल्ली के बाद, यह दौरा हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बैंगलोर, इंदौर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी का रुख करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.